RRB NTPC Shift Timing 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC परीक्षा 2025 का आयोजन तीन शिफ्ट में करने जा रहा है, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट 12 से 2.15 बजे और तीसरी शिफ्ट 4.30 से 6 बजे तक की जाएगी। शिफ्ट का समय हॉल टिकट में दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com से डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइमिंग को ध्यान से देखना चाहिए जिसमें, एग्जाम डेट और रिपोर्टिंग टाइम का उल्लेख किया गया है।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट पदों के लिए सीबीटी (CBT1) परीक्षा 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित होनी है। रेलवे भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख पढ़ सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2025: महत्वपूर्ण विवरण
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 1 जून, 2025 से उपलब्ध है। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
आयोजन | महत्वपूर्ण विवरण |
संचालन निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी |
रिक्त पदों की संख्या | 11558 |
परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने की तिथि | 26 मई, 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 1 जून, 2025 |
परीक्षा तिथि 2025 | 5 जून से 24 जून, 2025 |
RRB NTPC Shift Timing 2025: आरआरबी एनटीपीसी शिफ्ट टाइमिंग
जो उम्मीदवार इस साल रेलवे भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होेने जा रहे हैं, उन्हें हॉल टिकट में उल्लेखित शिफ्ट टाइमिंग को ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों को भी देखें:
शिफ्ट | परीक्षा का समय | रिपोर्टिंग का समय | गेट बंद होने का समय |
शिफ्ट 1 | सुबह 9 से 10.30 बजे | 7.30 | 8.30 बजे |
शिफ्ट 2 | दोपहर 12.45 से 2.15 बजे | 11.15 | 12.15 बजे |
शिफ्ट 3 | शाम 4.30 से 6.00 बजे | 3.00 | शाम 4.00 बजे |
RRB NTPC Exam Pattern 2025: रेलवे का एग्जाम पैटर्न कैसा होता है?
उम्मीदवारों की परीक्षा को आसान बनाने के लिए नीचे एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है:
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2024 [स्टेज-1] | |||
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क | अवधि |
गणित (Mathematics) | 30 | 30 | 90 मिनट |
सामान्य बुद्धि एवं तर्क (General Intelligence and Reasoning) | 30 | 30 | |
सामान्य अध्ययन (General Awareness) | 40 | 40 | |
कुल मार्क्स | 100 | 100 |
RRB NTPC Exam Guideline 2025: रेलवे भर्ती परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन
रेलवे भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए गाइडलाइन को ध्यान से जरूर पढ़ें:
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड में समय और शिफ्ट के लिए गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवारों को कम से कम एक मूल एवं वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, किताबें, कागज आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पेन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का पता रखें, ताकि वे परीक्षा के दिन, समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation