RSMSSB Rajasthan JE 2024: राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 1111 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवम्बर से शुरू हो रही है उम्मीदवार 27 दिसम्बर तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को इस भर्ती का लम्बे समय से इन्तजार था. ये भर्तियाँ सिविल इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और एग्रीकल्चर के पदों पर होनी है.
उम्मीदवार पदों की विस्तृत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स नीचे चेक कर सकते हैं-
RSMSSB Rajasthan JE 2024: हाईलाइट्स
आर्गेनाइजेशन | आरएसएमएसएसबी |
रिक्ति का नाम | जूनियर इंजीनियर |
रिक्तियों की संख्या | 1111 |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 27 नवम्बर 2024 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 नवम्बर 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 27 दिसम्बर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना 2024 पीडीएफ
RSMSSB Rajasthan JE 2024 रिक्तियों का विवरण
विभाग का नाम | रिक्ति का नाम | संख्या |
सार्वजनिक निर्माण विभाग | कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री धारक) | 36 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 8 | |
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत्) (डिग्री) | 23 | |
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत्) (डिप्लोमा) | 6 | |
जल संसाधन विभाग | कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री धारक) | 129 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 112 | |
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) (डिग्री) | 4 | |
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) (डिप्लोमा) | 10 | |
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग | कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री धारक) | 17 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 141 | |
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/ विद्युत्) (डिग्री) | 10 | |
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/ विद्युत्) (डिप्लोमा) | 49 | |
स्वायत शासन विभाग | कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री धारक) | 58 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 14 | |
राजस्थान राज्य कृषि विपरण बोर्ड | कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री धारक) | 6 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 22 | |
पंचायती राज विभाग | कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ एग्रीकल्चर) (डिग्री धारक) | 281 |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिप्लोमा) | 185 |
RSMSSB Rajasthan JE 2024: आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु- रूपये 600/-
- राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु - रूपये 400/-
- समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु रूपये 400/-
वेतनमान
राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान के अनुसार कनिष्ठ अभियंता पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 10 देय है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यताः-
(1) कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारी) के पद हेतु-
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(2) कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमाधारी) के पद हेतु -
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(3) कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिग्रीधारी) के पद हेतु -
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
2 देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(4) कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिप्लोमाधारी) के पद हेतु :-
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(5) कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/ विद्युत) (डिग्रीधारी) के पद हेतु :-
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(6) कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/ विद्युत) (डिप्लोमाधारी) के पद हेतु :-
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक/ विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(7) कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक) (डिग्रीधारी) के पद हेतु-
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(8) कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक) (डिप्लोमाधारी) के पद हेतु -
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
(9) कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल / कृषि) (डिग्रीधारी) (पंचायती राज विभाग) के पद हेतु:-
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से सिविल / कृषि अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
RSMSSB Rajasthan JE 2024: आवेदन प्रक्रिया
बोर्ड द्वारा आवेदन Online Application Form माध्यम से ही प्राप्त किये जाएंगे जिन्हे राज्य के अधिकृत / निर्धारित ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे
Comments
All Comments (0)
Join the conversation