SI पिता की बेटी बनीं BSF की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर, मेहनत से लिखी सफलती की कहानी

Last Updated: Feb 21, 2026, 13:32 IST

कहते हैं कि सपने उन्हीं के सच होते हैं, जिनके सपने में जान जाते हैं और मेहनत करने का जज्बा होता है…….गाजियाबाद की रहने वाली भावना चौधरी की कहानी भी यही कहती है। वह बीएसएफ की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बन गई है। भावना बचपन से ही आसमान में उड़ने का सपना देखती थी। उन्होंने परिवार का नाम रोशन किया है। 

Bhawna Chaudhary BSF Engineer Story
Bhawna Chaudhary BSF Engineer Story

Bhawna Chaudhary BSF Engineer Story: भावना चौधरी नोएडा के गौतबुद्धनगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव मुताना की रहने वाली है। उनके पिता का नाम ब्ररेश पाल सिंह है, जो मेरठ के सरूरपुर थाने में पुलिस उपनिरिक्षक है। माता का नाम पुष्पा देवी है, जो कि हाउस वाइफ है। 

भावना चौधरी ने दिल्ली विश्विद्यालय से किया पोस्ट ग्रेजुएशन 

भावना चौधरी की अगर पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और साल 2019 में बीएसएफ में नियुक्त हो गई थी। 

50 साल में पहली बार मिली महिला फ्लाइट इंजीनियर 

भावना की तैनाती दिल्ली के सफदरजंग स्थित सफदरजंग यूनिट में हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्हें अपने 50 साल के इतिहास में पहली बार फ्लाइट इंजीनियर मिली है।

भावना दो महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की

भावना चौधरी के छोटे भाई भी है, जिनका नाम निर्दोष चौधरी है। वह भी अपने पिता की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरिक्षक है। भावना ने साल 2025 में दो महीने के कठिन ट्रेनिंग पूरी की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सहित अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में बचाव और राहत का काम भी किया और कई महत्वपूर्ण उड़ानें भी भरी।  

भावना चौधरी को दिया गया फ्लाइंग बैज 

पिता ब्ररेश पाल सिंह ने बताया कि बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने एक विशेष समारोह में उनकी बेटी इंस्पेक्टर भावना चौधरी को फ्लाइंग बैज प्रदान किया। भावना चौधरी बताती है कि आज मैं जो कुछ भी बनी हूं। उसमें मेरे माता-पिता की सालों की मेहनत शामिल है। 

ये भी पढ़ें: RBI Grade B Phase II Result 2026: आरबीई ने ग्रेड-बी फेज 2 का रिजल्ट किया जारी

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 21, 2026, 13:23 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News