SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के सभी जोन के एप्लीकेशन स्टेटस कर दिए हैंI इसके साथ ही आयोग ने कुछ रीजन के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैंI ये एडमिट कार्ड आयोग के अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किये गए हैं I उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर के भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंI उल्लेखनीय है कि इस बार एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा 2 अगस्त से आयोजित की जाएगीI
SSC CHSL Admit Card 2023 Download Link: एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक
एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट (SSC Regional website link) | राज्य / केंद्रशाषित प्रदेश | डाउनलोड लिंक |
एसएससी मध्य क्षेत्र (SSC CHSL CR Admit Card) | यूपी, बिहार | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (SSC CHSL NER Admit card) | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा | यहां क्लिक करें |
एसएससी पश्चिमी क्षेत्र ( SSC CHSL WR Admit Card) | गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात और महाराष्ट्र | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (SSC CHSL NWR Admit Card) | चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब | यहां क्लिक करें |
एसएससी केरल कर्नाटक क्षेत्र (SSC CHSL KKR Admit Card) | लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तरी क्षेत्र (SSC CHSL NR Admit Card) | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड | यहां क्लिक करें |
एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC CHSL ER Admit Card) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल | यहां क्लिक करें |
एसएससी मध्य प्रदेश क्षेत्र ( SSC CHSL MPR Admit Card) | छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश | यहां क्लिक करें |
एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (SSC CHSL SR Admit Card) | आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना | यहां क्लिक करें |
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप-1: एसएससी की अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर या ऊपर दिए गए डायरेक्ट रीजनल वेबसाइट के लिंक पर जायें
- स्टेप-2: एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
- स्टेप-3: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- स्टेप-4: मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें
- स्टेप-5: सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्टेप-6: अब स्क्रीन पर आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन होगा उसकी सारी डिटेल्स को चेक करें
- स्टेप-7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
SSC CHSL Tier 1 2023 एडमिट कार्ड में कोई समस्या होने पर क्या करें?
यदि उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल 2023 के एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी या समस्या मिलती है, तो उन्हें नीचे दिए गए पते पर इसकी सूचना देनी चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए -
कर्मचारी चयन आयोग,
ब्लॉक नंबर-12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स,
लोधी रोड, नई दिल्ली -110003
एसएससी सीएचएसएल 2023 के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर करने के लिए उम्मीदवार अपनी क्षेत्रवार वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रवार एसएससी अधिकारियों की सूची नीचे दी गई है।
SSC CHSL Tier 1 एडमिट कार्ड 2023 में कौन सी जानकारियां दी गई होंगी?
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- श्रेणी
- रोल नंबर
- टिकट संख्या
- उम्मीदवारों की तस्वीर और हस्ताक्षर
- मां का नाम
- जन्म की तारीख
- जेंडर
- पासवर्ड
- प्रवेश बंद होने का समय
- परीक्षा की अवधि
- एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र 2023 पता
- एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि
- उपस्थिति का समय
Comments
All Comments (0)
Join the conversation