SSC CHSL Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन जून, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट, डाक सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। SSC CHSL परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए (10+2) उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग सितंबर, 2025 के बीच SSC CHSL 2025 परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में अन्य महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।
SSC CHSL Notification 2025: महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा का नाम | कर्मचारी चयन आयोग, CHSL |
लैंग्वेज | अंग्रेजी, हिंदी |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन, ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
कुल पद | 3712 |
SSC CHSL Recruitment 2025: आयु सीमा
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों सभी मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। जनरल केटेगिरी के लिए 18 से 27 साल तय की गई है। वहीं SC/ST और अन्य केटेगिरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। नीचे टेबल में दिए गए विवरणों को भी देखें:
केटेगिरी | आयु सीमा/ छूट |
जनरल | 18 से 27 |
SC/ST | 5 साल |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 3 साल |
पूर्व सैनिक | 3 साल |
SSC CHSL Recruitment 2025: जरूरी तारीख
SSC CHSL 2025 परीक्षा से जुड़ा शेड्यूल जल्द ही एसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, आयोग 23 जून, 2025 को एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी करेगा।
नोटिफिकेशन की डेट | 23 जून, 2025 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | जल्द |
SSC CHSL आवेदन तिथी | 18 जुलाई, 2025 |
SSC CHSL परीक्षा तिथि 2024 टियर-1 | 8 सितंबर से 18 सितंबर, 2025 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation