SSC CHSL Vacancy 2026: एसएससी सीएचएसएल 2536 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां करें Apply
SSC CHSL Vacancy 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 07 सितंबर 2026 को सीएचएसएल के 2536 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 07 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
SSC CHSL Vacancy 2026 Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 07 सितंबर 2026 को एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) के 2536 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए दिनांक 07 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और कल यानी 07 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
SSC CHSL Vacancy 2026 Online Apply Date
एसएससी सीएचएसएल पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक |
SSC CHSL Vacancy 2026 Apply Date - हाइलाइट्स
एसएससी सीएचएसएल पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में टियर-1 और दूसरे चरण में टियर-2 की परीक्षा शामिलहै। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | एसएससी सीएचएसएल |
| रिक्त पदों की संख्या | 2536 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | टियर-1 और टियर-2 परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CHSL Vacancy 2026 Sarkari Result Eligibility Criteria
एसएससी सीएचएसएल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
SSC CHSL Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एसएससी सीएचएसएल पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Login/Register सेक्शन पर क्लिक करें।
-
SSC CHSL Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.