SSC CPO Online Application Form 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के 1876 पदों के लिए ऑनलइन आवेदन शुरू कर दिया है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 भर कर जमा कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 लिंक
एसएससी सीपीओ 2023 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 भरने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। जिस पर क्लिक करके आप अपना आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें |
SSC CPO 2023 Notification PDF | डाउनलोड करें |
एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
SSC CPO परीक्षा 2023 के लिए एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 लिंक 22 जुलाई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC CPO 2023 परीक्षा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
SSC CPO ऑनलाइन आवेदन 2023 | |
आयोजन | तारीख |
SSC CPO 2023 अधिसूचना | 22 जुलाई 2023 |
एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 भरने की तिथि | 22 जुलाई 2023 |
एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 15 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 15 अगस्त 2023 (रात 11 बजे) |
आवेदन पत्र में करेक्शन करने कि अंतिम तिथि | 16 से 17 अगस्त 2023 (रात 11 बजे) |
SSC CPO टियर-1 परीक्षा तिथि 2023 | 03 से 06 अक्टूबर 2023 |
SSC CPO टियर-2 परीक्षा तिथि 2023 | -- |
एसएससी सीपीओ आवेदन शुल्क 2023
SSC CPO 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
एसएससी सीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2023 कैसे करें?
- उम्मीदवार ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें या ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें।
- फिर, "SSC Sub Inspector in Delhi Police, CAPF (CPO SI) Exam 2023 इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भर कर रजिस्ट्रेशन करें।
- SSC CPO ऑनलाइन आवेदन पत्र 2023 को भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट लें।
SSC CPO SI चयन प्रक्रिया 2023
सब इस्पेंटर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन-पेपर 1- कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), पेपर 2- कंप्यूटर आधारित टेस्ट और चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation