SSC JE Tier II Admit Card 2026: एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड ssc.gov.in, हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें
SSC JE Tier II Admit Card 2026: एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर टियर 2 ए़़डमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 7 अप्रैल की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Tier II Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जूनियर इंजीनियर (JE) के (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) लिए एसएससी जेई टियर 2 एग्जाम 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित करने जा रहा है। जो उम्मीदवार पेपर 1 में क्वालिफाई हुए थे, वे अब दूसरे एग्जाम शामिल हो सकते हैं। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए रोल नंबर दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Tier II Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 जैसे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों को भरना है। एसएससी जेई टियर 2 एग्जाम 7 अप्रैल, 2026 को उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाना है, जिन्होंने पेपर 1 क्वालिफाई कर लिया है। परीक्षा के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: हाइलाइट्स
एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित भी विवरण, जैसे कि शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता आदि डिटेल प्रवेश पत्र में उल्लेखित होती हैं। उम्मीदवार अन्य विवरणों के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
| संगठन | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) |
| एग्जाम का नाम | एसएससी जेई |
| पदों की संख्या | 1731 |
| चयन प्रक्रिया | टियर 1 टियर 2 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| एग्जाम डेट | 7 अप्रैल, 2026 (मंगलवार) |
| एडमिट कार्ड | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और D.O.B दर्ज करें।
-
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक बटन पर क्लिक करें।
-
एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक
एसएससी की ओर से जेई टियर 2 एडमिट कार्ड लिंक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार कल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति को Entry नहीं दी जाएगी।
| एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 |
Check: UPPSC RO Final Result 2023 Out
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.