स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा के लिए स्किल टेस्ट
इस लेख में, SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-'सी' और 'डी' परीक्षा में निहित स्किल टेस्ट के बारें में बताया गया हैं. पूरी जानकारी के लिए, इस लेख को अवश्य पढ़ें-
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित SSC Stenographer ग्रेड सी और डी 2018 परीक्षा में अलग-अलग 3 चरण होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों को पूछा जाएगा और इसका आयोजन 5 फ़रवरी 2019 से 7 फ़रवरी 2019 तक किया जाएगा. दूसरे चरण में SSC द्वारा आयोजित स्किल टेस्ट होता है और तीसरे चरण में अंतिम चयन प्रक्रिया होती हैं।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु:
- उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- स्किल टेस्ट, प्रकृति में क्वालीफाइंग प्रकार का होगा और आयोग उम्मीदवारों की विभिन्न श्रेणियों के लिए स्किल टेस्ट में क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड्स को सुनिश्चित करेगा।
- स्किल टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल अंको के आधार पर आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए सिफारिश की जाएगी।
- सभी श्रेणियों के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट अनिवार्य है।
स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट
स्टेनोग्राफी शॉर्टहैण्ड नोट्स और उनके आगामी प्रतिलेखन की स्किल हैं. इसीलिए, स्टेनोग्राफी स्किल में मुख्यत: दो चरण होते हैं, जोकि निम्न हैं-
क्या SSC परीक्षाओं को पास करने का कोई शॉर्टकट है या नहीं?
चरण 1 – शॉर्टहैण्ड
यह शब्द-संक्षेप और प्रतीकों के माध्यम से तीव्र लेखन का एक तरीका है और इसे विशेष रूप से श्रुतलेख लिखने के लिए उपयोग किया जाता है।
इस चरण में, आपको श्रुतलेख दिया जाएगा और फिर आपको शीट पर शॉर्टहैण्ड तकनीक से नोट्स बनाने होंगे। दी गए शीट पर जो नोट्स आप लिखते हैं उन्हें फिर से स्किल टेस्ट के चरण-2 में उपयोग किया जाता हैं।
चरण 2 – प्रतिलेखन और टाइप-राइटिंग
एक प्रतिलेख, किसी वार्तालाप या भाषण की रिकॉर्डिंग या नोट्स के आधार पर लिखा गया एक नोट होता है।
इस चरण में, सबसे पहले आपको निर्धारित नोट्स का प्रतिलेखन करना होता हैं और फिर कंप्यूटर पर इस प्रतिलेखन को टाइप करना होता हैं।
सरकारी संगठन में एक स्टेनोग्राफर की मुख्य जिम्मेदारियां कुछ-कुछ पर्सनल असिस्टेंट की तरह होती हैं जैसे कि-
- श्रुतलेख लेना और टाइपिंग
- टेलीफोन कॉल हैंडलिंग
- आगंतुकों को संभालना
- वचनबद्धता को बनाए रखना
- टूर कार्यक्रम और यात्रा व्यवस्था की तैयारी करना
- फाइलों और महत्वपूर्ण कागजातों की ई-ट्रैकिंग
- संसदीय कार्यों को संभालना
- महत्वपूर्ण संदर्भों की ई-निगरानी प्रबंधन प्रणाली की देखरेख करना
महिलाओं को SSC की तैयारी क्यों करनी चाहिए?
आइये- अब स्किल टेस्ट के विस्तृत परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं-
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट का परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में, उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' पद के लिए 10 मिनट के भीतर 100 शब्द/मिनट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' पद के लिए 80 शब्द/मिनट की गति से अंग्रेजी / हिंदी में श्रुतलेख लिखने के लिए दिया जाएगा। इस श्रुतलेख की आपको कंप्यूटर पर प्रतिलिपि बनानी होगी और प्रतिलेखन का समय निम्नानुसार होगा:
| स्किल टेस्ट | स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' | स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' |
| स्पीड | 100 शब्द/मिनट | 80 शब्द/मिनट |
| श्रुतलेख की प्रतिलिपि बनाने का समय | 50 मिनट (इंग्लिश) | 40 मिनट (इंग्लिश) |
| 65 मिनट (हिंदी) | 55 मिनट (हिंदी) |
याद रखने योग्य बिंदु:
- यदि उम्मीदवार आवेदन पत्र में स्टेनोग्राफी परीक्षण हेतु भाषा के माध्यम को इंगित नहीं करता हैं, तो आयोग ऐसे उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी भाषा को इस परीक्षण के लिए भाषा के माध्यम के रूप में मानेगा।
- स्टेनोग्राफी में 'स्किल टेस्ट' के लिए क्षतिपूर्ति समय की अनुमति निम्नानुसार दी जाएगी - दृष्टिहीन विकलांग, आर्थोपेडिक रूप से विकलांग (ओ०एच०) उम्मीदवार, सेरेब्रल पाल्सी द्वारा पीड़ित और जिन उम्मीदवारों में लोकोमोटर विकलांगता (40% या अधिक) है व जिसके कारण ऐसे अभ्यर्थियों के प्रमुख लेखन की चरम सीमा के धीमा होने के कारण प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है. इस मामले में स्टेनोग्राफर ग्रेड - "डी" पद के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैण्ड को 75 मिनट में या हिंदी शॉर्टहैण्ड को 100 मिनट में, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड - "सी" पद के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैण्ड को 70 मिनट में और हिंदी शॉर्टहैंड को 95 मिनट में प्रतिलिखित करने की आवश्यकता है.
- उम्मीदवार, जो हिंदी में स्टेनोग्राफी टेस्ट लेने का विकल्प चुनते हैं उन्हें नियुक्ति के बाद अंग्रेजी भाषा में स्टेनोग्राफी को सीखना होगा और जिन्होंने इंग्लिश भाषा का विकल्प चुना हैं, उन्हें हिंदी में स्टेनोग्राफी सीखनी होगी. इसमें विफल होने पर विभाग या प्राधिकरण द्वारा उनकी नियुक्ति को नामंजूर किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान स्किल टेस्ट के माध्यम से निरपेक्ष प्रदत्त उपयोगकर्ता कार्यालय की कार्यात्मक आवश्यकता के अनुसार अंग्रेजी / हिंदी दोनों में स्टेनोग्राफर का काम करना होगा।
- स्किल टेस्टस को, आयोग द्वारा इसके किसी भी क्षेत्रीय / उप-क्षेत्रीय कार्यालयों या अन्य केंद्रों में होना तय किया जा सकता हैं।
स्किल टेस्ट ने त्रुटियों के प्रकार
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में दो प्रकार की त्रुटि होती हैं जैसा कि निम्नलिखित हैडिंगस में दिखाया गया हैं- पूर्ण त्रुटि और अर्द्ध त्रुटि. आइये- इन त्रुटियों के बारें में विस्तार से जानते हैं-
क्या एसएससी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलता है?
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में पूर्ण त्रुटि:
- किसी शब्द या आकृति का विलोपन
- गलत शब्द या आकृति का प्रतिस्थापन
- पैराग्राफ में न पाए जाने वाले शब्द या आकृतियों की व्याख्या
- हस्तलिखित संयोजन / सुधार / सम्मिलन
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में अर्द्ध त्रुटि:
- गलत वर्तनी जिसमें किसी शब्द में एक अक्षर/ अक्षरों को छोड़ देना या उनका रूपांतरण कर देना
- बहुवचन संज्ञा और इसके विपरीत एकवचन का उपयोग करना
- वाक्य में शब्दों या शब्दों के समूह का रूपांतरण
- किसी शब्द / आकृति या शब्दों के समूह या प्रतिलेख में आंकड़ों के समूह को दोहराना
- वाक्य की शुरुआत में कैपिटल अक्षरों का गलत उपयोग
- संबंधित मामले में या अनुबंधित शब्दों में किसी शब्द में एपॉस्ट्रॉफ़ी का प्रवेश या विलोपन
- किसी शब्द के बीच में खाली जगह का सम्मिलन
- शब्दों के बीच स्पेस की कमी
- लाइन के अंत में किसी शब्द को गलत शब्दांशों में विभक्त करना
- संदिग्ध ओवरटाइपिंग
- पूर्ण और संदिग्ध ओवरलैपिंग
- कैरेट साइन की चूक या गलत प्लेसमेंट
- एकपक्षीय और अपरिचित शब्द-संक्षेप
- किसी शब्द में एक से अधिक त्रुटि
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में स्वीकार्य त्रुटि सीमा
| श्रेणी | त्रुटि सीमा |
| अनारक्षित (सामान्य) | 5 – 7 % |
| पिछड़ी जाति | 6 – 8 % |
| अ०जा०/ अ०ज०जा० | 7 – 10% |
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का उपयोगकर्ता विभागों को आवंटन उनकी योग्यता सूची में स्थिति और आवेदन पत्र भरते समय उनके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार, जो इस परीक्षा के आधार पर नियुक्त किए जाते हैं, दो साल की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन होंगे और परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान उम्मीदवारों को नियंत्रण-प्राधिकरण द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण से गुजरना होगा या निहित परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण करना होगा। परिवीक्षा की अवधि के सफल समापन पर, उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना जाएगा और नियंत्रण-प्राधिकरण द्वारा उनके स्थायी पद की पुष्टि की जाएगी।
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ उन लोगों के लिए एक उचित नौकरी है जो 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एक आकर्षक वेतन प्राप्त करना चाहते हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने व सरकारी संगठन में स्टेनोग्राफर की नौकरी प्राप्त करने के लिए, आपको सिर्फ स्टेनोग्राफी स्किल को सीखने की जरूरत है.
यदि आपको “स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा के लिए स्किल टेस्ट” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए https://www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.