UGC NET Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून आंसर की 2025 को चैलेंज करने का आज आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए किसी आंसर से असंतुष्ट हैं तो वे 8 जुलाई यानी आज शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण देखने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
संगठन | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
परीक्षा | यूजीसी नेट जून आंसर की |
आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क | 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क |
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई शाम 5 बजे तक |
ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.ac.in |
UGC NET Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज कैसे करें?
जो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए सिंपल तरीके से अपना ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं:
STEP 1 यूजीसी नेट आंसर की चैलेंज 2025 करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2 होम पेज पर LATEST NEWS में UGC NET June 2025 Click Here to Answer Key Challenge पर क्लिक करें।
STEP 3 इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, D.O.B और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
STEP 4 अब स्क्रीन पर आप जिस उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं उसे चुनें।
STEP 5 मांगी गई डिटेल भरें और इसके बाद शुल्क जमा करकेसबमिट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation