In this article you will get UP Board class 10th Science notes on organic compounds 8th part. This short notes will be very helpful to understand the topics easily thats why we are providing this in a very simple and systematic way. Many students find science intimidating and they feel that here are lots of thing to be memorised. However Science is not difficult if one take care to understand the concepts well.The main topic cover in this article is given below :
1. ऐरोमैटीक यौगिक की परिभाषा तथा बेंजीन की बंद श्रृंखला संरचना
2. एथिलीन का ऐसीटिलीन में परिवर्तन
3. एथिलीन का एथिल ऐल्कोहाल में परिवर्तन
4. एथेनाल से ऐसीटिक अम्ल में परिवर्तन को आक्सीकरण अभिक्रिया
5. ऐल्कोहाल तथा कार्बोकिस्लिक अम्ल के मध्य विभेद करने के लिए परिक्षण
6. एथिल ऐल्कोहाल (एथेनाल) तथा ऐसीटिक अम्ल के बीच अन्तर
7. एथिलीन की क्रिया ओजोन से
8. जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है
ऐरोमैटीक यौगिक की परिभाषा तथा बेंजीन की बंद श्रृंखला संरचना : वे यौगिक, जिनके संवृत श्रृंखला में 6 कार्बन परमाणु हो तथा एकान्तर - क्रम में द्विबन्ध हो, ऐरोमैटिक योगिक कहलाते हैं। इन यौगिकों में एक विशेष प्रकार की सुगंध होती है। इस श्रेणी का प्रथम मूल्यवान यौगिक बेन्जीन (C6H6) हैं। ये जलने पर धुएँदार ज्वाला के साथ जलते हे, क्योंकि इनम कार्बन अधिक होती हैं। इसका संरचनात्मक सूत्र अग्रवत् हैं-
अब एथिलीन डाइब्रोमाइड को एल्कोहालीय KOH विलयन के साथ गर्म करते हैं, जिससे ऐसीटीलीन प्राप्त हो जाती है|
एथेनाल से ऐसीटिक अम्ल में परिवर्तन को आक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहते हैं :
एथिल ऐल्कोहाल (एथेनाल) से ऐसीटिक अम्ल में परिवर्तन एक आक्सीकरण अभिक्रिया है, क्योकि एसिटिक अम्ल, एथिल ऐल्कोहाल से आक्सीजन के योग द्वारा उत्पन्न होता है; अत; यह एक आक्सीकरण अभिक्रिया है|
UP Board Class 10 Science Notes : Organic compounds, Part-IV
UP Board Class 10 Science Notes : Organic compounds, Part-V
ऐल्कोहाल तथा कार्बोकिस्लिक अम्ल के मध्य विभेद करने के लिए निम्नलिखित परिक्षण –
परिक्षण | ऐल्कोहाल | कार्बोक्लिसिक अम्ल |
लिटमस परिक्षण
सोडियम बाईकार्बोनेट परिक्षण
सोडियम धातु परिक्षण | लिटमस विलयन के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता|
तीव्र बुदबुदाहट नहीं होती|
बुदबुदाहट के साथ हाइड्रोजन गैस बाहर निकलती है| | नीला लिटमस विलयन लाल हो जाता है|
CO2 निकलने के कारण तीव्र बुदबुदाहट होती है|
हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है, परन्तु बुदबुदाहट नही होती| |
एथिल ऐल्कोहाल (एथेनाल) तथा ऐसीटिक अम्ल के बीच निम्नलिखित अन्तर-
गुण | एथिल ऐल्कोहाल | ऐसीटिक अम्ल |
भौतिक : 1
2.
3. 4.
रासायनिक: 5
6.
| यह एक उदासीन पदार्थ है जिसका लिटमस – पत्र पर कोई प्रभाव नही होता| इसकी गंघ रुचिकर होती है|
इसका क्वथनांक 351K है| यह विद्युत् का चालक नहीं करता| इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाने पर CO2 गैस नहीं निकलती| इसमें सोडियम धातु डालने पर हाइड्रोजन गैस बुदबुदाहट के साथ निकलती है| | यह अम्लीय पदार्थ है तथा नीले लिटमस को लाल कर देता है|
इसकी गंध तीक्ष्ण तथा स्वाद खट्टा होता है|
इसका क्वथनांक 290K है| यह विद्युत् का चालन करता है|
इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाने पर CO2 गैस निकलती|
इसमें सोडियम धातु डालने पर हाइड्रोजन गैस बुदबुदाहट के साथ नही निकलती| |
जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है: साबुन दीर्घ श्रृंखला के कार्बोकिसलिक अम्लों के सोडियम अथवा पोटैशियम लवणों का एक अणु होता है| साबुन का आयनिक सिरा जल में विलेय अर्थात जलस्नेही होता है, जबकि कार्बन श्रृंखला जल में अविलेय अर्थात ज्लविरोधी होती है| जब साबुन जल की सतह पर होता है तो साबुन की ज्लविरोधी पुच्छ जल में विलेय नहीं होती तथा साबुन जल की सतह पर ही रहता है| इस स्थिति में साबुन का जलस्नेही आयनिक सिरा जल में रहता है तथा हाइड्रोकार्बन पुच्छ जल के बाहर रहती है|
UP Board Class 10 Science Notes : Organic compounds, Part-VII
UP Board Class 10 Science Notes : Organic compounds, Part-VI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation