यहाँ हम आपको UP Board कक्षा 12वी भौतिक विज्ञान का साल्व्ड प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहें हैं| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | इस प्रश्न पत्र में सभी उत्तर विस्तारित रूप से हिंदी में हल किये गए हैं| ताकि आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर को समझ सकें| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छीपकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
कुछ साल्व्ड प्रश्न और उनकें उत्तर यह हम आपको सैंपल के तौर पर उपलब्ध कर रहे हैं :
प्रश्न : चुम्बकीय योम्योत्तर तथा भौगोलिक याम्योत्तर के बीच के कोण को कहते हैं-
(i) नति कोण
(ii) दिकपात कोण
(iii) ध्रुवण कोण
(iv) क्रान्तिक कोण|
उत्तर : दिकपात कोण विकल्प (ii)|
प्रश्न : किरचाफ का धारा नियम किसके संरक्षण के परिणामस्वरूप है-
(i) ऊर्जा
(ii) संवेग
(iii) आवेश
(iv) द्रव्यमान|
उत्तर : आवेश विकल्प (iii)|
प्रश्न : युग्म उत्पादन के लिए गामा- फोटॉन की न्यूनतम ऊर्जा है-
(i) 931 MeV
(ii) 9.31 MeV
(iii) 102 MeV
(iv) 1.02 MeV
उत्तर : 1.02 MeV विकल्प (iv)|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 गणित साल्व्ड प्रैक्टिस द्वितीय प्रश्न पत्र सेट- 6
प्रश्न : L/r की विमा होगी, जहाँ L = प्रेरकत्व तथा R = प्रतिरोध है-
(i) [M0L0T-1]
(ii) [M0LT]
(iii) [M0L0T]
(iv) [MLT-2]
उत्तर : [M0L0T] विकल्प (iii)|
प्रश्न : 2.0 सेमी लम्बी भुजा की वर्गाकार कुण्डली में 10.0 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है| इसका चुम्बकीय आघूर्ण ज्ञात कीजिए|
उत्तर : A = 2.0 X 2.0 = 4.0 सेमी2 = 4.0 X 10-4 मी०2, n = 1, i = 10.0A
चुम्बकीय आघूर्ण M = n. i A
M = 1 X 10.0 X 4.0 X 10-4
M = 4.0 X 10-3 ऐम्पियर- मीटर2
प्रश्न : भँवर धाराएँ क्या होती हैं?
उत्तर: जब कोई धातु की चादर किसी परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित है अथवा किसी चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकार गति करती है कि टुकड़े से वह चुम्बकीय क्षेत्र में परिवर्तन होता है तो चादर में गोलाकार प्रेरित धाराएँ उत्पन्न हो जाती हैं| ये भँवर धाराएँ कहलाती हैं|
प्रश्न : क्यूरी किस भौतिक राशि का मात्रक है? 1 क्यूरी का मान कितना होता है?
उत्तर : रेडियोएक्टिव पदार्थ की सक्रियता का मात्रक क्यूरी है|
1 क्यूरी = 3.7 X 1010 विघटन/सेकण्ड|
प्रश्न : p क्रिस्टल तथा n क्रिस्टल में बहुसंख्यक आवेश वाहकों के नाम बताइये|
उत्तर : P क्रिस्टल के बहुसंख्यक आवेश वाहक = कोठर
n क्रिस्टल के बहुसंख्यक आवेश वाहक = इलेक्ट्रान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation