UP Board कक्षा 12वी भौतिक विज्ञान का साल्व्ड प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | इस प्रश्न पत्र में सभी उत्तर विस्तारित रूप से हिंदी में हल किये गए हैं| ताकि आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर को समझ सकें| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छीपकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
कुछ साल्व्ड प्रश्न और उनकें उत्तर यह हम आपको सैंपल के तौर पर उपलब्ध कर रहे हैं :
प्रश्न: एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 20 सेमी है| एक वस्तु दर्पण के सामने ध्रुव से 20 सेमी की दूरी पर रखे जाने पर प्रतिबिम्ब की दूरी ध्रुव से होती है-
(i) 40 सेमी
(ii) 10 सेमी
(iii) 20 सेमी
(iv) अनन्त पर|
उत्तर : (क) (ii)
प्रश्न : एक npn ट्रांजिस्टर में संग्राहक धारा 24 mA है| यदि संग्राहक की ओर 80% इलेक्ट्रॉन पहुँचते हों तो आधार धारा है-
(i) 3 mA
(ii) 16 mA
(iii) 6 mA
(iv) 36 mA.
उत्तर : (ख) (iii)
प्रश्न : विभावमापी के प्रयोग में दो सेलों के विद्युत वाहक बल E1 तथा E2 है| इन्हें श्रेणीक्रम में जोड़कर विभावमापी के तार पर अविक्षेप बिन्दु 58 सेमी पर प्राप्त होता है| जब E2 विद्युत वाहक बल वाली सेल की ध्रुवता उलट डी जाती है तब अविक्षेप बिन्दु 29 सेमी पर प्राप्त होता है| E1/E2 का अनुपात है-
(i) 3 : 1
(ii) 2 : 1
(iii) 1 : 3
(iv) 1 : 2
उत्तर : (ग) (i)
प्रश्न : हाइड्रोजन परमाणु की मूल ऊर्जा स्तर – 13.6 eV है| इलेक्ट्रान की स्थितिज ऊर्जा इस स्तर में होगी –
(i) – 27.2eV
(ii) + 27. 2eV
(iii) – 13.6eV
(iv) 0 eV
उत्तर : (घ) (i)
प्रश्न : वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण का लैन्ज नियम क्या है?
उत्तर : लेन्ज का नियम – इस नियम के अनुसार, किसी परिपथ में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा सदैव ऐसी होती है कि वह उस कारण का विरोध करती है जिससे वह स्वयं उत्पन्न होती है|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 गणित साल्व्ड प्रैक्टिस द्वितीय प्रश्न पत्र सेट- 6
प्रश्न : अवरक्त विकिरण तथा गामा किरणों के एक-एक उपयोग लिखिए|
उत्तर : अवरक्त विकिरण के उपयोग (1) पौध घरों में पौधों को गर्म रखने में| (2) युद्ध के दिनों में धुंध व कोहरे के पार देखने में|
गामा किरणों के उपयोग – (1) कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में|
(2) परमाणु के नाभिक की संरचना में|
प्रश्न : दो बिन्दु आवेशों के बीच स्थिर वैद्युत बल F है| यदि इन आवेशों को उतनी ही दूरी पर जल (K = 80) में रख दिया जाए तब उनके बीच बल कितना रहेगा?
उत्तर : माना जल में स्थिर वैद्युत बल Fm है तो
Fm = F/K = F/80
प्रश्न : चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का सूत्र तथा इसका SI मात्रक लिखिए|
उत्तर: M = NIA ऐम्पीयर-मीटर2|
पुरे प्रश्न पत्र के लिए यहाँ पर क्लिक करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 8
Comments
All Comments (0)
Join the conversation