This is an archived article last updated on Apr 20, 2024. The information may be outdated.

UP Board Class 12th Toppers List 2024: यूपी 12वीं बोर्ड में शुभम वर्मा बने प्रदेश टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Apr 20, 2024, 16:10 IST

UP Board Class 12th Toppers List 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(upmsp) की ओर से इस बार 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार 25 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पंजीकरण कराया था। बोर्ड की ओर से  आज परिणाम जारी हो गया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम इस हम 12वीं के बोर्ड टॉपर की 2024 की लिस्ट देखेंगे। साथ ही बीते वर्ष के टॉपरों के नाम भी जानेंगे। 

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट

UP Board Class 12th Toppers List 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(upmsp) की ओर से इस बार 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार 25 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पंजीकरण कराया था। बोर्ड की ओर से आज परिणाम जारी हो गया है। 

परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर लिस्ट की घोषणा भी हो रही है। ऐसे में हम इस लेख के माध्यम से इस वर्ष की टॉपर लिस्ट की साथ बीते वर्षों में यूपी के 12वीं बोर्ड की टॉपर लिस्ट भी देखेंगे।  इस बार 12वीं में 82.6 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। 

Check UP Board 12th Result 2024 - Declared

Check UP Board 10th Result 2024 - Declared

UP Board Class 12th Toppers List 2024: साल 2024 में इन छात्रों ने लहराया है परचम

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में परचम लहराने वाले टॉपर्स के नाम और उनके पास प्रतिशत यहां देखें। 

नोटः यह लिस्ट जल्द ही अपडेट होगी।

 

रैंक

छात्रों का नाम

जिला

प्राप्त अंक/प्रतिशत

1

शुभम वर्मा सीतापुर 97.80  पर्सेंट

2

विषु चौधरी बागपत 97.6 पर्सेंट

3

काजल सिंह अमरोहा 97.6

3

राज वर्मा सीतापुर 97.6

3

कशिश मौर्या सीतापुर 97.6

3

चार्ली गुप्ता सिद्धार्थ नगर 97.6

3

सुजाता पाण्डेय देवरिया 97.6

4

शीतल वर्मा सीतापुर 97.4

4

कशिश यादव रायबरेली 97.4

4

आदित्य कुमार कानपुर 97.4

UP Board Class 12th Toppers List 2024: किस जिले ने किया है टॉप

आपको बता दें कि 12वीं के परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले ने टॉप किया है।  यहां कुल 91.27 पर्सेंट छात्र पास हुए है। प्रदेश में दूसरे स्थान की बात करें, तो पास प्रतिशत में महोबा जिला दूसरा स्थान पर रहा है। यहां कुल 90.51 पर्सेंट छात्रों ने परीक्षा पास की है।

UP Board Class 12th Toppers List 2024: बीते वर्ष इन छात्रों ने लहराया था परचम

-महोबा के शुभ छापरा - 97.80 फीसदी अंक

-पीलीभीत के सौरभ गंगवार - 97.20 फीसदी अंक

-इटावा की अनामिका - 97.20 फीसदी अंक

-फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय- 97 फीसदी अंक

-फतेहपुर की खुशी - 97.00 फीसदी अंक

-सिद्धार्थनगर की सुप्रिया - 97 फीसदी अंक

-इटावा के शिव - 96.80 फीसदी अंक

-कन्नौज के पीयूष तोमर - 96.80 फीसदी अंक

-प्रयागराज की सुबाषना - 96.80 फीसदी अंक

-फतेहपुर के बिक्रम सिंह - 96.80 फीसदी अंक

UP Board Class 12th Toppers List 2024: कब हो गया था कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की ओर से 22 फरवरी से 4 मार्च तक 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इसके बाद  16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था, जिसके बाद 31 मार्च को मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। 

Update: 20 April, 2024- 1: 37 Pm

UP Board Class 12th Toppers List 2024: जिलेवार भी जारी होगा परिणाम

यूपी बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड का परिणाम जिलेवार भी जारी किया जाएगा। ऐसे में जिलेवार परिणाम देखने के लिए छात्र जुड़े रहें। 

Update- 20 April,2024- 1:27 PM

UP Board Class 12th Toppers List 2024: कितनी देर में जारी होगा रिजल्ट ?

यूपी बोर्ड की ओर से 12वीं का परिणाम जारी होने में अब कुछ देर का ही समय रह गया है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे तक जारी किया जा सकता है।

Update-20 April, 12:36 Pm

UP Board Class 12th Toppers List 2023: बीते वर्ष किसने किया था टॉप ?

आपको बता दें कि बीते वर्ष 12वीं कक्षा में महोबा के शुभ छपरा ने टॉप किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर पीलीभीत के सौरभ गंगवार रहे थे। 

अपडेटः 20 अप्रैल, 12ः08 बजे

Check - UP Board Result 2024 Live Updates

UP Board Class 12th Toppers List 2024: यूपी बोर्ड में क्या है ग्रेडिंग सिस्टम 

यूपी बोर्ड में छात्रों को प्राप्तांक के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम भी बनाया गया है। इसके तहत यदि किसी छात्र के 80 से 100 के बीच अंक है, तो वह ए श्रेणी में रहेगा। हालांकि, 80 से कम और 60 से अधिक होने पर वह बी ग्रेड श्रेणी में आ जाएगा।

 

80-100

A

60-79

B

45-59

C

33-44

D

33 से कम

E

 

UP Board Class 12th Toppers List 2024: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट 

जिन छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर स्कोर देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि इस साल कुल 25,77,997 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कराया था।

 

Also Check;

UP Board 10th 12th रिजल्ट 2024

UPMSP 10th, 12th रिजल्ट 2024

upresults.nic.in 2024 रिजल्ट

UP Board रिजल्ट 2024

10th, 12th Result 2024

यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2024

यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2024

upmsp.edu.in 2024 रिजल्ट

UP Board 10, 12 रिजल्ट 2024

UP Board 12th रिजल्ट 2024

UP Board 10th रिजल्ट 2024

यूपी बोर्ड रिजल्ट at Jagran Josh

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2024

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2024

UPMSP Result 2024

UP Board 10th 12th Result 2024

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2024, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News