UP Madarsa Board Munshi Molvi Result 2023: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मुंशी/मौलवी/आलिम/फ़ाज़िल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो छात्र लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर UPMSP मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं। छात्र यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 देखने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
UP Madarsa Board Munshi Molvi Result 2023 link |
यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 से 24 मई, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग में 1,69,796 छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ यूपी मदरसा बोर्ड की मार्कशीट और टॉपर्स सूची भी जारी कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1.09 लाख (84.48 प्रतिशत) छात्रों ने मदरसा बोर्ड परीक्षा में क्वालफाई किया है, जिनमें कुल 54,481 पुरुष छात्र, जिनका पास प्रतिशत 98.54 और 55,046 महिला छात्र, जिनका पास प्रतिशत 87.22 रहा।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 हाइलाइट
छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 के बारे में सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड |
वर्ग | मुंशी/मौलवी/आलिम/फ़ाज़िल |
परीक्षा की तारीखें | 17 से 24 मई, 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 27 जुलाई 2023 |
पुरूष छात्र का पास प्रतिशत | 98.54 |
महिला छात्र का पास प्रतिशत | 87.22 |
परीक्षा में उपस्थित छात्र | 1,69,796 |
पास छात्रों की संख्या | 1.09 लाख |
आवश्यक क्रेडेंशियल | रोल नंबर |
आधिकारिक वेबसाइट | madarsaboard.upsdc.gov.in |
UP Madarsa Board Munshi Molvi Result 2023 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप की मदद से अपना यूपी मदरसा बोर्ड मुंशी मोलवी रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं:
- छात्र ऑफिशियल साइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर मुंशी मोलवी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपनी क्लास सेलेक्ट करें और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे चेक करें और प्रिट लें।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 पर उल्लेखित जानकारी
छात्रों को लखनऊ मदरसा रिजल्ट 2023 में प्रदान की गई जानकारी चेक करनी चाहिए। नीचे दी गई जानकारी यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी:
- रोल नंबर
- शाखा का नाम
- छात्र के माता और पिता का नाम
- विषयों का नाम
- कुल मिलाकर प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंक
- पास/फेल स्थिति
Also Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation