UPMRC UP Metro Bharti 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विभिन्न एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। वे सभी जो यूपी मेट्रो भर्ती 2024 के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmetrorail.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 439 रिक्तियों को भरना है।
आधिकारिक यूपी मेट्रो रेल भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2024 को शुरू होगी और 19 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी। आपको बता दें आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना की सावधानीपूर्वक पढ़ें। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पात्रता मानदंड, आवेदन और चयन प्रक्रिया सहित यूपीएमआरसी मेट्रो भर्ती पर पूरा विवरण यहां देख सकते हैं।
UP Metro Vacancy 2024 Notification Out: यूपी मेट्रो भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 439 एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च से आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित है। अंतिम समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार यहां यूपी मेट्रो भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ देखें:
यहां से डाउनलोड करें नोटिफिकेशन | |
इस लिंक से आवेदन करें |
UP Metro Rail Vacancy 2024: यूपी मेट्रो रेल भर्ती हाइलाइट
यूपी मेट्रो भर्ती 2024 के तहत कुल 439 रिक्तियों की धोषणा की गई है। आप भर्ती से संबंधित सभी प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
यूपीएमआरसी भर्ती 2024 | |
संचालन प्राधिकारी का नाम | उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) |
पद का नाम | एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव श्रेणी के पद |
रिक्त पद | 439 |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
चयन प्रक्रिया |
|
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upmetrorail.com |
UP Metro Vacancy 2024: रिक्त पद
जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर और अन्य पदों पर कुल 439 भर्तियां की जानी हैं। यूपी मेट्रो वैकेंसी 2024 डिटेल इस प्रकार हैं:
पद | संख्या |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 88 |
जूनियर इंजीनियर (एसएण्डटी) | 44 |
मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) | 78 |
मेंटेनर (एसएण्डटी) | 26 |
UP Metro Apply Online 2024: कौन कर सकता है यूपी मेट्रो के लिए आवेदन?
यूपी मेट्रो भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने करने वाले उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक या प्रासंगिक डिग्री और नॉन एग्जीक्यूटिव के लिए 60% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा शामिल है। यूपीएमआरसी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की आयु सरकारी नियमों के अनुसार छूट के साथ 21 से 28 वर्ष है।
UP Metro Bharti 2024: यूपी मेट्रो भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी मेट्रो भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के आसान चरण यहां दिए गए हैं:
- सबसे पहले, आपको यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) की आधिकारिक वेबसाइट upmetrorail.com पर जाना होगा।
- होमपेज पर, "भर्ती" अनुभाग पर क्लिक करें।
- "वर्तमान भर्ती" टैब पर क्लिक करें और अपनी रुचि के अनुसार भर्ती अधिसूचना ढूंढें।
- अधिसूचना पर क्लिक करें और "आवेदन पत्र" डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें, जैसे कि शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आदि।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को वेबसाइट पर अपलोड करें।
- सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पंजीकरण संख्या को सुरक्षित रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation