UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें Apply

Last Updated: Jan 19, 2026, 13:38 IST

UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: यूपीपीआरपीबी की ओर से एसआई और एएसआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं किया है, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन समय से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

UPPRPB Police SI and ASI Registration Last Date 2025-26
UPPRPB Police SI and ASI Registration Last Date 2025-26

UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2025-26 आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त करने जा रहा है। 537 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर uppbpb.gov.in आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर, 2025 से शुरू किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 19 जनवरी, 2026 को समाप्त होने जा रही है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए महत्वपूर्ण डिटेल को देखकर अपना आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं।

UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरना है। भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

पद का नाम 

सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) 

रिक्त पदों की संख्या 

537

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

20 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी, 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

शारीरिक मानक परीक्षण

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in 

Check: UP Police Constable Syllabus 2026

UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: डायरेक्ट लिंक 

सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका। आज यानि 19 जनवरी, 2026 रात 11.59 के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा। अंतिम समय में ऑफिशियल वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं। 

यूपीपीआरपीबी SI और ASI आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर प्रदेश पुलिस SI और ASI भर्ती के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी/एसटी के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। 

UPPRPB Police SI and ASI 2025-26: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2025-26 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगी गई डिटेल्स भरें। 

  4. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क भरें। 

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 19, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News