UPTET Application Form 2026: यूपीटेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, uptet.upessc.org पर अभी करें Apply

Last Updated: Mar 27, 2026, 13:56 IST

UPTET Application Form 2026: यूपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी को देखकर uptet.upessc.org पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।

UPTET Application Form 2026
UPTET Application Form 2026

UP TET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी टीईटी 2026 परीक्षा का आवेदन फॉर्म लिंक जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। UPTET 2026 की आवेदन प्रक्रिया में OTR रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान शामिल है। उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं और अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं।

UPTET Application Form 2026 Link 

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPSC OTR पूरा करना होगा। इसके बाद लॉगिन करने पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा, जिसे सही जानकारी के साथ भरना है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

UPTET Application Form 2026 Link (OTR)

यहां क्लिक करें

UPTET Apply Online 2026 Link 

यहां क्लिक करें

UP TET 2026 Registration- यूपी टेट हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए आवेदन पत्र का लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदक 27 मार्च से 26 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका देखने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

यूपी टेट अधिसूचना 2026 जारी होने की तिथि

20 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि

27 मार्च 2026

यूपी टीईटी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

26 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क जमा करने और सुधार करने की अंतिम तिथि

1 मई 2026

यूपीटीईटी परीक्षा तिथि 2026

2, 3 और 4 जुलाई, 2026

UPTET Registration 2026: यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं। 

  • आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • फिर OTR (One Time Registration) पूरा करें

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें

  • फिर UPTET 2026 आवेदन फॉर्म खोलें

  • अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें

  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

  • शुल्क का भुगतान करें

  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट लें

UPTET 2026 Application Fees क्या है?

यूपी टीईटी परीक्षा के लिए GEN, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC और ST वर्ग के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। वहीं, दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न

यूपी टीईटी में 150 अंकों के 150 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं। विषयों में बाल विकास, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण शामिल हैं। परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 27, 2026, 12:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News