आईएएस (सिविल सेवा) परीक्षा 2014: अधिसूचना जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2014 (आईएएस प्रीलिम्स 2014) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

May 31, 2014, 12:27 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2014 (आईएएस प्रीलिम्स 2014) के लिए अधिसूचना 30 मई 2014 को जारी की. आईएएस प्रीलिम्स 2014 हेतु आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2014 है.

आईएएस प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 24 अगस्त 2014 को आयोजित की जानी है.

परीक्षा संख्या

परीक्षा नोटिस संख्या 09/2014- सीएसपी

 

पदों का विवरण

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • भारतीय विदेश सेवा
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • भारतीय पी एवं टी और फाइनेंस सर्विस समूह ए
  • भारतीय ऑडिट और एकाउंटस सर्विस, समूह ए
  • भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स और केंद्र कर), समूह ए
  • भारतीय सुरक्षा सेवा, समूह ए
  • भारतीय राजस्व सेवा, समूह ए
  • भारतीय ऑर्डेनेंस फैक्टरी सर्विस, समूह ए
  • भारतीय डाक सेवा, समूह ए
  • भारतीय सिविल एकाउंट सेवा, समूह ए
  • भारतीय रेलवे यातायात सेवा, समूह ए
  • भारतीय रेलवे एकाउंट सर्विस, समूह ए
  • भारतीय रेलवे पर्सनल सेवा, समूह ए
  • रेलवे प्रोटोक्शन फोर्स, समूह ए
  • भारतीय डिफेंस इस्टेट सर्विस, समूह ए
  • भारतीय सूचना सेवा (जूनियर वर्ग), समूह ए
  • भारतीय व्यापार सेवा, समूह ए (ग्रेड III)
  • भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा, समूह ए
  • ऑर्म्ड फोर्सेस मुख्यालय सिविल सेवा, समूह बी
  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव दादरा नगर हवेली सिविल सेवा, समूह बी
  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव दादरा नगर हवेली पुलिस सेवा, समूह बी
  • पांडिचेरी सिविल सेवा, समूह बी

 

अर्हता

नागरिकता

भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए.

अन्य सेवाओं के लिए अभ्यर्थी--

भारत का नागरिक हो

नेपाल से संबंद्ध रखता हो

भूटान से संबंद्ध रखता हो
तिब्बती शरणार्थी, जो भारत में 1 जनवरी , 1962 के बाद से रह रहें हैं आदि

परीक्षा की रुपरेखा

सिविल सेवा परीक्षा में निम्न 2 प्रारंभिक चरण होंगें--

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रकार)- मुख्य परीक्षा में चयन के लिए

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-साक्षात्कार स्तर पर चयन के लिए

प्रयासों की संख्या-

सामान्य वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने के 6 मौके दिए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम द्वारा आयोग की आधिकारिक बेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर 30 जून 2014 तक आवेदन कर सकते है.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 30 जून 2014
आईएएस प्रीलिम्स 2014 परीक्षा की तिथि - 24 अगस्त 2014

कुल पदों की संख्या - 1291

योग्यता

आयु सीमा - 21 - 32 वर्ष

शैक्षणिक - स्नातक

निर्धारित प्रयासों की संख्या - 6 (सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)

आवेदन प्रक्रिया
सिविल सेवा परीक्षा 2014 हेतु आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर लॉग ऑन करके आवेदन कर सकते हैं.

आईएएस प्रीलिम्स 2014: अधिसूचना

Rishi is a content industry professional with 12+ years of experience on different beats including education, business, finance, health and technology in digital digital and print mediums. A UGC NET qualified postgraduate in Journalism and Mass Communication, Rishi, writes and manages content related to Govt Job Notifications and Trending News in real time environment. He can be reached at rishi.sonwal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News