करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. अप्रैल 2011 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार ने राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में 8 अप्रैल 2011 को कार्यभार ग्रहण किया.
2. डॉ. गिरिजा व्यास 6 वर्षों (दो कार्यकाल) तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहने वाली एकमात्र महिला हैं.
3.जयंती पटनायक राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष थीं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
a. केवल 1
b. केवल 1 और 2
c. केवल 2 और 3
d. 1, 2 और 3
Answer: (d) 1, 2 और 3
2. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुन्दकम शर्मा और न्यायमूर्ति एआर दवे की खण्डपीठ ने आन्ध्रप्रदेश में पोलावरम बांध का निर्माण रोकने सम्बन्धी ओडीशा सरकार की याचिका 11 अप्रैल 2011 को खारिज कर दी. पोलावरम बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है?
a. कृष्णा
b. नर्मदा
c. गोदावरी
d. कावेरी
Answer: (c) गोदावरी
3. सर्वोच्च न्यायालय ने राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार द्वारा गठित एनएन माथुर आयोग को 11 अप्रैल 2011 को अवैध करार दिया. इस आयोग का संबंध निम्नलिखित में से किससे था?
a. वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यकाल(वर्ष 2004 से 2008 ) के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए
b. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के पैसे में हुए गबन की जांच के लिए
c. विवादित पोलावरम बांध परियोजना का निरीक्षण करने के लिए
d. टू जी स्पेक्ट्रम की जांच के लिए
Answer: (a) वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यकाल (वर्ष 2004 से 2008 ) के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए
4. वर्ष 2011 के अंतरराष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान (International Indu Sharma Katha Samman2011) के लिए किस भारतीय उपन्यासकार का चयन उनके उपन्यास मैक्लुस्कीगंज (McCluskieganj) के लिए किया गया?
a. कुणाल झा
b. नीना पॉल
c. विकास कुमार झा
d. विमल कुमार झा
Answer: (c) विकास कुमार झा
5. डॉ. गिरिजा व्यास 8 अप्रैल 2011को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत हुई. वह क्रम में .......अध्यक्ष थीं.
a. 5वीं
b.चौथी
c. तीसरी
d. दूसरी
Answer: (a) 5वीं
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत की सुनीता कृष्णन को मानवाधिकार के लिए वाइटल वायसेज ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार 2010 से अमेरिका में 13 अप्रैल 2011 को सम्मानित किया गया.
2. क्रम में यह 10वां वार्षिक पुरस्कार है.
3. हैदराबाद की सुनीता गैर सरकारी संगठन प्राज्ज्वला की सह संस्थापक हैं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
a. केवल 1
b. केवल 1 और 2
c. केवल 2 और 3
d. 1, 2 और 3
Answer: (d) 1, 2 और 3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation