1. भारत के लिए पहला जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर ग्रैंड स्लैम का एकल खिताब जीतने वाले खिलाडी का नाम है?
(क) लिएंडर पेस (ख) महेश भूपति
(ग) सानिया मिर्जा (घ) युकी भांबरी
2.रुस की दिनारा साफीना को 6-0, 6-3 से हराकर किसने 2009 के ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीता और फिर से सर्वोच्च वरीयता हासिल कर ली?
(क) वीनस विलियम्स (ख) सेरेना विलियम्स
(ग) मारिया शारापोवा (घ)इनमें से कोई नहीं
3. भारत के लिए निम्नलिखित में से किसने जूनियर ग्रैंड स्लैम का एकल खिताब नहीं जीता है?
(क) रामानाथन कृष्णन (ख)रमेश कृष्णन
(ग) महेश भूपति (घ) लिएंडर पेस
4. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में 69 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वन डे रैंकिंग में अब किस स्थान पर आ गए हैं?
(क) पहले (ख) दूसरे
(ग) पांचवें (घ) ग्यारहवें
5.सबसे छोटा अक्षर लिखने का रिकार्ड किस विश्वविद्यालय के शोधकत्र्ताओं ने बनाया है?
(क) कोलंबिया, अमेरिका (ख) कैंब्रिज, ब्रिटेन
(ग) सिडनी, ऑस्ट्रेलिया (घ) स्टैनफर्ड, अमेरिका
6.इन दिनों चर्चा में रहने वाले नवीन चावला किस पद पर कार्यरत हैं?
(क) मुख्य चुनाव आयुक्त (ख) चुनाव आयुक्त
(ग) मुख्य लेखा परीक्षक (घ) महाधिवक्ता
7.अफ्रीकी देश सोमालिया के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति का नाम है?
(क) रॉबर्ट मुगाबे (ख) शेख शरीफ अहमद
(ग) सियाद बैरे (घ) मसलाह मुहम्मद
8. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4000 रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं?
(क) सैयद किरमानी (ख) किरण मोरे
(ग)महेंद्र सिंह धौनी (घ) इनमें से कोई नहीं
9. पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गई है?
(क) पहले (ख) दूसरे
(ग) तीसरे (घ) चौथे
10.हाल ही में देश के किस पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया?
(क) ज्ञानी जैल सिंह (ख) शंकर दयाल सिंह
(ग) आर.वेंकटरमन (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1.(घ)2.(ख) 3.(ग) 4.(क) 5.(घ) 6.(ख) 7.(ख) 8.(ग) 9.(क)10.(ग)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation