उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा-2013 का परीक्षा-कार्यक्रम 7 जनवरी 2013 को घोषित कर दिया. हाई स्कूल की परीक्षा 12 मार्च 2013 दिन मंगलवार से प्रारम्भ होगी तथा 3 अप्रैल 2013 दिन बुधवार को संपन्न होगी.
हाई स्कूल परीक्षा दो पालियों में- प्रथम पाली 7.30 पूर्वाह्न से 10.45 पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2.00 अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी.
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी 2013 से कराई जाएगी.
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा-2013 का परीक्षा-कार्यक्रम
दिनांक और तिथि | विषय |
---|---|
12 मार्च 2013, मंगलवार | हिंदी |
13 मार्च 2013,बुधवार | संगीत (वादन) |
14 मार्च 2013, गुरूवार | कामर्स (वाणिज्य) |
15 मार्च 2013, शुक्रवार | विज्ञान |
16 मार्च 2013, शनिवार | संगीत (गायन) |
18 मार्च 2013, सोमवार | गणित/गृह विज्ञान |
19 मार्च 2013, मंगलवार | कंप्यूटर |
20 मार्च 2013, बुधवार | राजन कला |
21 मार्च 2013, गुरूवार | सामाजिक विज्ञान |
22 मार्च 2013, शुक्रवार | गुजराती उर्दू पंजाबी और अन्य भाषाएँ |
23 मार्च 2013, शनिवार | अंग्रेजी |
25 मार्च 2013, सोमवार | चित्रकला |
2 अप्रैल 2013, मंगलवार | संस्कृत, अरबी, फारसी |
3 अप्रैल 2013, बुधवार | कृषि |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation