यहां पर 8 से 14 अक्टूबर 2012 के मध्य विश्व में घटित अति महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में तिथिवार जानकारी दी गई. जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी है. परीक्षार्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी को पूर्णता प्रदान करें.
8 अक्टूबर 2012
• ह्यूगो शावेज चौथी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निर्वाचित.
• चिकित्सा नोबेल पुरस्कार-2012 हेतु ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन गुरडन और जापान के शिन्या यामानाका चयनित.
• विश्व बैंक ने पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर वित्तवर्ष 2012-13 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया.
9 अक्टूबर 2012
• अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के विकास दर का अनुमान घटाया
• बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मुस्तफा कमाल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त.
• वर्ष 2012 का भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए फ्रांसीसी वैज्ञानिक सर्गे हरोशे और अमेरिकी शोधकर्ता डेविड जे वाइनलैंड चयनित.
10 अक्टूबर 2012
• अमेरिका के रॉबर्ट लेफ्कोविज और ब्रायन कोबिल्का को वर्ष 2012 हेतु रसायन का नोबेल पुरस्कार.
• मानव सुरक्षा के लिए अंतरिक्ष विषय के साथ विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संपन्न.
• अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मैच फिक्सिंग के लिए रजामंदी जताने वाले छह अंपायर निलंबित.
11 अक्टूबर 2012
• चीनी लेखक मो यान वर्ष 2012 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित.
• बाल विवाह की समाप्ति विषय के साथ विश्वभर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया.
• भारतीय मूल की मोनिशा काल्टेनबॉर्न फॉमूर्ला वन की प्रिंसिपल नियुक्त होने वाली विश्व की पहली महिला.
12 अक्टूबर 2012
• यूरोपीय संघ को वर्ष 2012 हेतु शांति का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय.
• सी रंगराजन की अध्यक्षता में गठित समिति ने चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त करने संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की.
13 अक्टूबर 2012
• हिन्दुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने रूस की युनाइटेड एयरक्राफ्ट कोरपोरेशन के मध्य बहुद्देशीय परिवहन विमान के विकास और निर्माण हेतु समझौता.
14 अक्टूबर 2012
• लिएंडर पेस और रादेक स्टेपानेक की जोड़ी ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2012 के पुरुषों का युगल खिताब जीत लिया.
• लीबिया की नेशनल कांग्रेस द्वारा अली जिदान लीबिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित.
• सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2012 का एकल खिताब जीत लिया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation