करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 अगस्त 2016

Aug 25, 2016, 19:05 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने डीएनए सूचकांक प्रणाली की शुरुआत की?
a.    आंध्र प्रदेश
b.    उत्तर प्रदेश
c.    बिहार
d.    पंजाब

2. 'विस्तारा' एयरलाइन्स ने हाल ही में बॉलीवुड के किस एक्ट्रेस को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया?
a.    करीना कपूर
b.    काजोल
c.    दीपिका पादुकोण
d.    इनमे से कोई नहीं

3. ब्रिक्स देशो ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किस स्थान पर संयुक्त टॉस्क फोर्स के गठन का हाल ही में निर्णय लिया?
उदयपुर
जयपुर
लखनऊ
इनमे से कोई नहीं

4. फार्क विद्रोहियों ने निम्न में से किस देश की सरकार के साथ हाल ही में शांति समझौता पर हस्ताक्षर किए?
श्रीलंका
कोलंबिया
पाकिस्तान
इनमे से कोई नहीं

5. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हाल ही में केंद्र सरकार के साथ ही साथ निम्न में से किस राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a.    बिहार सरकार
b.    महाराष्ट्र सरकार
c.    झारखण्ड सरकार
d.    पंजाब सरकार


6. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में कितने करोड़ का पूरक बजट पारित किया?
a. 20 हजार तीन सौ 68 करोड़
b. 55 हजार तीन सौ 48 करोड़
c. 45 हजार तीन सौ 48 करोड़
d. 25 हजार तीन सौ 48 करोड़

7. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के वित्तमंत्रियों का दो दिन का सम्मेलन हाल ही में कहाँ संपन्न हुआ?
a. इस्लामाबाद
b. दिल्ली
c. काठमांडू
d. कोलंबो

8. उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर्व पर दहीहांडी रस्म हेतु मानव पिरामिड की अधिकतम ऊंचाई कितने फुट रखे जाने संबंधी आदेश में कोई संशोधन करने से इंकार कर दिया?
a. 30 फुट
b. 20 फुट
c. 10 फुट
d. 40 फुट

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 24 अगस्त 2016 को सरोगेसी के नए विधेयक 2016 के मसौदे को मंजूरी दे दी. इस विधेयक का क्या उद्देश्य है?
a. एनआरआई और ओसीआई किराए की कोख उपलब्ध कराना
b. सरोगेट माताओं के अधिकारों की रक्षा करना
c. जनसंख्या नियंत्रण
d. विदेशियों को किराए की कोख उपलब्ध कराना

10. भारतीय क्रिकेट के कौन से प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट का 23 अगस्त 2016 को पहली बार दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के साथ शुभारम्भ किया गया?
a. रणजी ट्रॉफी
b. दलीप ट्रॉफी
c. वन डे
d. उपरोक्त में से कोई नही    

11. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को हरियाणा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया?
a.    सानिया मिर्ज़ा
b.    साक्षी मलिक
c.    पी वी सिंधू
d.    दीपा करमाकर

12. केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों हेतु सुलभ ई-लाइब्रेरी उपलब्ध कराने के लिए किस परियोजना का आरंभ किया गया?
a.    लाइब्रेरी फॉर ऑल
b.    सुगम्य पुस्तकालय
c.    सुविधा पुस्तकालय
d.    लाइब्रेरी ऑन टिप्स

13. वर्ष 1979 से 1985 तथा 1985 से 1993 तक दो बार बिहार के राज्यपाल रहने वाले किस राजनेता का 24 अगस्त 2016 निधन हो गया?
a.    ए आर किदवई
b.    बी एस मलिक
c.    अनुज तेवतिया
d.    के डी पाण्डेय

14. केंद्र सरकार द्वारा किन सेवाओं की संरचना का अध्ययन करने के लिए टास्क फ़ोर्स बनाई गयी गयी?
a.    ग्रुप डी सेवाएं
b.    ग्रुप ए सेवाएं
c.    प्रशासनिक सेवाएं
d.    रेलवे सेवाएं

15. किस हॉकी खिलाड़ी को मरणोपरांत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया?
a.    मोहम्मद हनीफ
b.    मोहम्मद शाहिद
c.    अनूप चंद मनवानी
d.    के सी पूनिया

उत्तर:
1. a. आंध्र प्रदेश
2. c. दीपिका पादुकोण
3. a. उदयपुर
4. b. कोलंबिया
5. b. महाराष्ट्र सरकार
6. d. 25 हजार तीन सौ 48 करोड़
7. a. इस्लामाबाद
8. b. 20 फुट
9. b. सरोगेट माताओं के अधिकारों की रक्षा करना
10. b. दलीप ट्रॉफी
11. c. साक्षी मलिक
12. b. सुगम्य पुस्तकालय
13. a. ए आर किदवई
14. b. ग्रुप ए सेवाएं
15. b. मोहम्मद शाहिद

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News