भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने पद्म सम्मान-2012 को अनुमोदन प्रदान किया. पद्म सम्मान-2012 के तीन श्रेणियों में अर्थात पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान हेतु कुल 109 लोगों को चयनित किया गया. राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने इसकी सूचना 25 जनवरी 2012 को जारी की.
वर्ष 2012 में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने पद्म सम्मान से एक युगल (गणनीय एक) तथा विदेशियों/प्रवासी भारतीयों/भारतीय मूल के व्यक्तियों/ व मरणोपरांत 14 पुरस्कारों सहित कुल 109 लोगों के नाम अनुमोदित किए. इनमें 5 पद्मविभूषण, 27 पद्मभूषण, और 77 पद्मश्री पुरस्कार हैं. इन पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं.
दिवंगत संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका, दिवंगत कार्टूनिस्ट एवं चित्रकार मारियो मिरांडा, पूर्व नौकरशाह और राज्यपाल टीवी राजेश्वर, डॉ. कांतिलाल हस्तीमल संचेती और चित्रकार केजी सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई.
फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री शबाना आज़मी, फ़िल्म निर्देशक मीरा नायर, चित्रकार जतिन दास, शिल्पकार अनीश कपूर, कार्णिक संगीतकार टीवी गोपालकृष्णन, पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त एन विट्ठल, अमरीका के पूर्व राजदूत रोनेन सेन, उद्योगपति बी मुथुरामन, सुब्बिया वेलायन, प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ देवी प्रसाद शेट्टी, कैंसर विशेषज्ञ सुरेश एच आडवाणी और एमएस गोपालकृष्ण सहित 27 लोगों को पद्म भूषण देने की घोषणा की गई.
पद्मश्री सम्मान की सूची में फ़िल्म संगीतकार वनराज भाटिया, नाटककार मोतीलाल खेमू, भजन गायक अनूप जलोटा, फ़िल्म निर्देशक प्रियदर्शन, उद्योगपति प्रिया पॉल और स्वाति पीरामल, मराठी नाटककार सतीश अलेकर सहित 77 लोग शामिल हैं. प्रमुख खिलाड़ियों जिन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया उनमें महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफ़र इक़बाल, धनुर्धर लिंबा राम और पूर्व क्रिकेट कमेंटेटर रवि चतुर्वेदी शामिल हैं.
वर्ष 2012 में भी भारत रत्न की घोषणा नहीं की गई. वर्ष 2008 में आख़िरी बार भीमसेन जोशी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई थी.
ज्ञातव्य हो कि तीनों श्रेणियों अर्थात पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में प्रदान किए जाने वाले पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं. ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों जैसे कला, सामाजिक कार्य, लोक-कार्य, विज्ञान और आभियांत्रिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, लोक सेवा इत्यादि के क्षेत्र में प्रदान किये जाते हैं. पद्मविभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा, पद्मभूषण उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं. इन पुरस्कारों की सूची प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उद्घोषित किए जाते हैं.
पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार पानेवालों के नाम की सूची इस प्रकार है-
पद्म विभूषण
| क्र.सं. | नाम | क्षेत्र | राज्य/निवास स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री के. जी. सुब्रमण्यम | कला-चित्रकला और स्कलपचर | पश्चिम बंगाल |
| 2 | स्व. श्री मारियो डी मिरांडा | कला- कार्टूनिस्ट | गोवा |
| 3 | स्व. (डॉ) भूपेन हजारिका | कला-गायन | असम |
| 4 | डॉ. कांतिलाल हस्तीमल संचेती | चिकित्सा-ऑर्थोपिडिक्स | महाराष्ट्र |
| 5 | श्री टी. वी. राजेश्वर | लोक सेवा | दिल्ली |
पद्म भूषण
| क्र.सं. | नाम | क्षेत्र | राज्य/निवास स्थान |
| 1 | श्रीमती शबाना | आजमी कला-सिनेमा | महाराष्ट्र |
| 2 | श्री खलीद चौधरी | कला-थियेटर | पश्चिम बंगाल |
| 3 | श्री जतिन दास | कला-पेंटिंग | दिल्ली |
| 4 | पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता | कला-सरोद वादन | पश्चिम बंगाल |
| 5 | श्री धर्मेन्द्र सिंह देओल उर्फ धर्मेन्द्र | कला-सिनेमा | महाराष्ट्र |
| 6 | डॉ. त्रिपुन्नीथवर विश्वनाथन गोपालकृष्णन | कला-शास्त्रीय गायन एवं वाद्य संगीत | तमिलनाडु |
| 7 | सुश्री मीरा नायर | कला-सिनेमा | दिल्ली |
| 8 | श्री एम. एस. गोपालकृष्णन | कला-वॉयलन | तमिलनाडु |
| 9 | श्री अनीश कपूर | कला-स्कलपचर | ब्रिटेन |
| 10 | श्री सत्य नारायण गोयनका | समाजिक कार्य | महाराष्ट्र |
| 11 | डॉ. (न्यायधीश) पतिबंदला चंद्रशेखर राव | सार्वजनिक मामले | जर्मनी |
| 12 | श्री जॉर्ज योंग-बून यो | सार्वजनिक मामले | सिंगापुर |
| 13 | प्रो. शशिकुमार चित्रे | विज्ञान और आभियांत्रिकी | महाराष्ट्र |
| 14 | प्रो. एम. एस. रघुनाथन | विज्ञान और आभियांत्रिकी | महाराष्ट्र |
| 15 | श्री सुबैय्या मुरुगप्पा वेल्लायन | वाणिज्य और उद्योग | तमिलनाडु |
| 16 | श्री बालासुब्रमण्यम मुथुरमन | वाणिज्य और उद्योग | महाराष्ट्र |
| 17 | डॉ. सुरेश एच. आडवाणी | चिकित्सा-ऑनकॉलॉजी | महाराष्ट्र |
| 18 | डॉ. नोशिर एच वाडिया | चिकित्सा-न्यूरोलॉजी | महाराष्ट्र |
| 19 | डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी | चिकित्सा-कार्डियोलॉजी | कर्नाटक |
| 20 | प्रो. (डॉ.) शांताराम बलवंत मजूमदार | साहित्य और शिक्षा | महाराष्ट्र |
| 21 | प्रो. विद्या देहेजिया | साहित्य और शिक्षा | अमेरिका |
| 22 | प्रो. अरविंद पनगरिया | साहित्य और शिक्षा | अमेरिका |
| 23 | डॉ. जोसे परेरा | साहित्य और शिक्षा | अमेरिका |
| 24 | डॉ. होमी के. भाभा | साहित्य और शिक्षा | ब्रिटेन |
| 25 | श्री एन. विट्टल | लोक सेवा | केरल |
| 26 | श्री माता प्रसाद | लोक सेवा | उत्तर प्रदेश |
| 27 | श्री रोनेन सेन | लोक सेवा | पश्चिम बंगाल |
पद्मश्री
| क्र.सं. | नाम | क्षेत्र | राज्य/निवास स्थान |
| 1 | श्री वनराज भाटिया | कला-संगीत | महाराष्ट्र |
| 2 | श्री जिया फरीदुद्दीन डागर | कला-संगीत-गायन | महाराष्ट्र |
| 3 | श्रीमती नमईरकपम इबीमनी देवी | कला-संगीत खोंगजों परबा | मणिपुर |
| 4 | श्री रामचंद्र सुब्ररया हेगडे चित्तानी | कला-यक्षगन डांस ड्रामा | कर्नाटक |
| 5 | श्री मोती लाल केमू | कला-नाटककार | जम्मू और कश्मीर |
| 6 | श्री शाहिद परवेज खान | कला-संगीत वादन-सितार | महाराष्ट्र |
| 7 | श्री मोहन लाल कुम्हार | कला-टेराकोटा | राजस्थान |
| 8 | श्री सकर खान मंगनियार | कला-राजस्थानी लोक संगीत | राजस्थान |
| 9 | श्रीमती जॉय माइकल | कला-थियेटर | दिल्ली |
| 10 | डॉ. मिनाती मिश्रा | कला-भारतीय शास्त्रीय नृत्य-ओडिशी | दिल्ली |
| 11 | श्री नतेसन मुथुस्वामी | कला-थियेटर | तमिलनाडु |
| 12 | श्रीमती आर. नागरथनामा | कला-थियेटर | कर्नाटक |
| 13 | श्री कलमांडलम सिवान नंबूतिरी | कला-भारतीय शास्त्रीय नृत्य-कुट्टीयट्टम | केरल |
| 14 | श्रीमती यमुनाबाई वाइकर | कला-भारतीय लोक संगीत-लावणी | महाराष्ट्र |
| 15 | श्री सतीश अलेकर | कला-नाटककार | महाराष्ट्र |
| 16 | पंडित गोपाल प्रसाद दूबे | कला-छऊ नृत्य | झारखंड |
| 17 | श्री रमाकांत गुंडेच | कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत-गायन | मध्यप्रदेश
|
| 18 | श्री उमाकांत गुंडेचा | कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन | मध्यप्रदेश |
| 19 | श्री अनूप जलोटा | कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत-गायन | महाराष्ट्र |
| 20 | श्री सोमन नायर प्रियदर्शन | कला-सिनेमा-निर्देशन | केरल |
| 21 | श्री सुनील जानाह | कला-छायांकन | असम |
| 22 | सुश्री लैला तैयब्बजी | कला-हस्तशिल्प | दिल्ली |
| 23 | श्री विजय शर्मा | कला-चित्रकला | हिमाचल प्रदेश |
| 24 | श्रीमती शमशाद बेगम | सामाजिक कार्य | छत्तीसगढ़ |
| 25 | श्रीमती रीता देवी | सामाजिक कार्य | दिल्ली |
| 26 | डॉ. पी. के. गोपाल | सामाजिक कार्य | तमिलनाडु |
| 27 | श्रीमती फूलबसन बाई यादव | सामाजिक कार्य | तमिलनाडु |
| 28 | डॉ. जी. मुनिरत्नम | सामाजिक कार्य | आंध्रप्रदेश |
| 29 | श्री निरंजन प्राणशंकर पंड्या | सामाजिक कार्य | महाराष्ट्र |
| 30 | डॉ. उमा तुली | सामाजिक कार्य | दिल्ली |
| 31 | श्री सत पॉल वर्मा | सामाजिक कार्य | जम्मू और कश्मीर |
| 32 | श्रीमती बिन्नी यांगा | सामाजिक कार्य | अरुणाचल प्रदेश |
| 33 | श्री यजदी हीरजी मालेगम | सार्वजनिक मामले | महाराष्ट्र |
| 34 | श्री प्रवीण एच. पारेख | सार्वजनिक मामले | दिल्ली |
| 35 | डॉ. वी. आदिमूर्ति | विज्ञान और आभियांत्रिकी | केरल |
| 36 | डॉ. कृष्णाी लाल चंड्डा | विज्ञान और कृषि आभियांत्रिकी | दिल्ली |
| 37 | प्रो. वीरन्दतर सिंह चौहान | विज्ञान और आभियांत्रिकी | दिल्ली |
| 38 | प्रो. रामेश्वरनाथ कॉल बामेजई | विज्ञान और आभियांत्रिकी | जम्मूा और कश्मीरर |
| 39 | डॉ. विजयपाल सिंह | आभियांत्रिकी और कृषि अनुसंधान | उत्तंर प्रदेश |
| 40 | डॉ. लोकेश कुमार सिंघल | विज्ञान और आभियांत्रिकी | पंजाब |
| 41 | डॉ. यग्न स्वाममी सुंदर राजन | विज्ञान और आभियांत्रिकी | कर्नाटक |
| 42 | प्रो. जगदीश शुक्ला | विज्ञान और आभियांत्रिकी | अमेरिका |
| 43 | सुश्री प्रिया पॉल | वाणिज्यप और उद्योग | दिल्ली |
| 44 | श्री शोजी शिबा | वाणिज्यज और उद्योग | जापान |
| 45 | श्री गोपीनाथ पिल्लैर | वाणिज्यप और उद्योग | सिंगापुर |
| 46 | श्री अरूण हसतीमल फिरोदिया | वाणिज्यू और उद्योग | महाराष्ट्रह |
| 47 | डॉ. स्वा ती ए.पीरामल | वाणिज्यट और उद्योग | महाराष्ट्रह |
| 48 | प्रो. महदी हसन | चिकित्सा.-एनाटोमी | उत्तंर प्रदेश |
| 49 | डॉ. विश्व नाथमोहन | चिकित्सा. -डायबिटालॉजी | तमिलनाडु |
| 50 | डॉ. हरिद्रन नायर | चिकित्सा. -आयुर्वेद | केरल |
| 51 | डॉ. वल्लाररपुरम सेन्नीम मलई नटराजन | चिकित्सा.-गिरियाट्रिक्स | तमिलनाडु |
| 52 | डॉ. जितेन्द्रा कुमार सिंह | चिकित्सा.-ऑनकॉलॉजी | बिहार |
| 53 | डॉ. श्री निवास एस. वैश्यह | चिकित्सा.-हेल्थकेयर | दमन और दीव |
| 54 | डॉ. नित्याि आनंद | चिकित्सा.-दवा अनुसंधान | उत्तंर प्रदेश |
| 55 | स्वत. डॉ. जुगल किशोर | चिकित्सा-होमियोपैथी | दिल्ली |
| 56 | डॉ. मुकेश बत्रा | चिकित्सा. -होमियोपैथी | महाराष्ट्रह |
| 57 | डॉ. इबिरहार्ड फिशर | साहित्यट और शिक्षा | स्विटजरलैंड |
| 58 | श्री केदार गुरूंग | साहित्यद और शिक्षा | सिक्किम |
| 59 | श्री सुरजीत सिंह पतार | साहित्यर और शिक्षा-कविता | पंजाब |
| 60 | श्री विजयदत श्रीधर | साहित्यज और शिक्षा-पत्रकारिता | मध्यतप्रदेश |
| 61 | श्री इरविन एलन सीले | साहित्यव और शिक्षा | उत्ततराखंड |
| 62 | सुश्री गीता धर्मराजन | साहित्यग और शिक्षा | दिल्ली |
| 63 | प्रो. सच्चिदानंद सहाय | साहित्यग और शिक्षा | हरियाणा |
| 64 | श्रीमती पेपिता सेठ | साहित्य और शिक्षा | केरल |
| 65 | डॉ राल्तेे थानमविया | साहित्यत और शिक्षा | मिजोरम |
| 66 | श्री अजित बजाज | खेल-स्कीइंग | दिल्ली |
| 67 | श्रीमती झूलन गोस्वारमी | खेल –महिला क्रिकेट | पश्चिम बंगाल |
| 68 | श्री जफर इकबाल | खेल-हॉकी | उत्तर प्रदेश |
| 69 | श्री देवेन्द्र झजरिजा | खेल-एथलेटिक्स-पैरालंपिक्स | राजस्थावन |
| 70 | श्री लिंबा राम | खेल-तीरंदाजी | राजस्थांन |
| 71 | श्री सैयद मोहम्म द आरिफ | खेल-बैडमिंटन | आंध्रप्रदेश |
| 72 | प्रो. रवि चतुर्वेदी | खेल - कमेंट्री | दिल्ली |
| 73 | श्री प्रभाकर वैद्य | खेल- शारीरिक शिक्षा | महाराष्ट्रह |
| 74 | श्री टी. वेंकटपति रेड्डियार | अन्य –बागवानी | पुद्दुचेरी |
| 75 | डॉ. के (कोटा) उल्लारस कारंत | अन्यद–वन्य( जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण) | कर्नाटक |
| 76 | श्री के पड्डाय्या | अन्य –पुरातत्व विज्ञान | महाराष्ट्र् |
| 77 | श्री स्व पन गुहा | अन्य –मूर्तिकला | राजस्थावन |
| 78 | डॉ. कार्तिकेय वी. साराभाई | पर्यावरण शिक्षा | गुजरात |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation