This is an archived article last updated on Oct 1, 2024. The information may be outdated.

India's World Heritage Site 2024: भारत के इन पांच ऐतिहासिक स्थलों को मिली जगह, देखें सभी नाम

Last Updated: Oct 1, 2024, 16:01 IST

India's World Heritage Site: भारत के पांच ऐतिहासिक स्थलों को हाल ही में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाते हैं. इनमें मोइदम (असम), शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल), होयसला साम्राज्य के पवित्र स्थल (कर्नाटक), काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर (तेलंगाना) और धोलावीरा (गुजरात) शामिल हैं.  

India's World Heritage Site: भारत के पांच ऐतिहासिक स्थलों को हाल ही में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है
India's World Heritage Site: भारत के पांच ऐतिहासिक स्थलों को हाल ही में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है

India's World Heritage Site 2024: भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में लगातार कदम उठाते हुए, पिछले कुछ वर्षों में यूनेस्को द्वारा भारत की कई धरोहर स्थलों को विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया है. ये नए ऐतिहासिक स्थल भारत के वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक महत्व को उजागर करते हैं.  

यहां हाल ही में जोड़े गए कुछ महत्वपूर्ण धरोहर स्थलों की जानकारी दी जा रही है, जो ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. 

हाल के वर्षों में यूनेस्को लिस्ट में शामिल प्रमुख स्थल:

हाल के वर्षो की बात करें तो साल 2024 में मोइदम (अहोम राजवंश की समाधि स्थल) को यूनेस्को लिस्ट में शामिल किया गया है, साथ ही यहां आप उन नामों के बारें में जानकारी प्राप्त कर सकते है जिन्हें यूनेस्को लिस्ट में जगह मिली है-   

क्रमांक

धरोहर स्थल का नाम

राज्य

वर्ष

1

मोइदम – अहोम राजवंश की समाधि प्रणाली

असम

2024

2

शांतिनिकेतन

पश्चिम बंगाल

2023

3

होयसला साम्राज्य के पवित्र स्थल

कर्नाटक

2023

4

काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर

तेलंगाना

2021

5

धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर

गुजरात

2021

यहां देखें हाई लाइट्स:

ये धरोहर स्थल न केवल भारत की ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा हैं, बल्कि विश्व धरोहर के रूप में वैश्विक मान्यता भी प्राप्त कर चुके हैं. आप नए स्थलों के बारें में विस्तार से देख सकते है-

1. मोइदम– अहोम राजवंश की समाधि स्थल, असम


असम में स्थित 'मोइडाम्स' को 2024 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया, जो भारत का 43वां धरोहर स्थल बना था. यह स्थल ताई-अहोम राजवंश की विशिष्ट समाधि प्रणाली का प्रमाण है. 

2. शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल (2023)

 

1901 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन, एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में उभरा. इसका उद्देश्य पारंपरिक सीमाओं से परे शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना और मानवता की एकता को प्रोत्साहित करना था.

3. होयसला साम्राज्य के पवित्र स्थल, कर्नाटक

 

कर्नाटक में स्थित होयसला साम्राज्य के पवित्र मंदिर 12वीं और 13वीं शताब्दी की मंदिर निर्माण शैली का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं. इन मंदिरों का स्थापत्य और कला उस युग की शिल्प कौशल की ऊंचाई को दर्शाता है.

4. काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना

 

13वीं शताब्दी का काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर काकतीय वास्तुकला की समृद्धि और शिल्प कौशल का अद्भुत उदाहरण है.  इस मंदिर की 'तैरती ईंटें' और उत्कृष्ट नक्काशी इसकी विशेषताएं हैं, जो काकतीय साम्राज्य की उन्नत तकनीकी और कलात्मकता को दर्शाती हैं.

5. धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर, गुजरात

 

गुजरात में स्थित धोलावीरा, सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक है. यह प्राचीन शहर हड़प्पा सभ्यता की शहरी योजना, जल प्रबंधन प्रणाली और सामाजिक संरचना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है. 

यह भी देखें:

मोदी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, अब हर महीने कितना मिलेगा पैसा? देखें यहां

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 1, 2024, 16:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News