This is an archived article last updated on Jan 16, 2024. The information may be outdated.

कौन हैं अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार और किस शैली में हो रहा है मंदिर का निर्माण, जानें

Last Updated: Jan 16, 2024, 15:16 IST

देशभर में 22 जनवरी 2024 एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है, जिस दिन बहुप्रतीक्षित अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। यह उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। खास बात यह है कि राम मंदिर का निर्माण बिना किसी लोहे के किया जा रहा है और इसे बनाने में देश के प्रमुख शिक्षण संस्थान से लेकर प्रमुख कंपनियों तक जुटी हुई हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर किस शैली में राम मंदिर के निर्माण हो रहा है और इसके प्रमुख वास्तुकार कौन हैं। 

राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार
राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार

भारत में 22 जनवरी 2024 एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है, क्योंकि इस दिन बहुप्रतीक्षित अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इस अवसर पर देश के कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

ऐसे में 22 जनवरी का दिन भारत के लिए एक बड़ा और अविस्मरणीय दिन बनने जा रहा है। देश भर के लोगों की राम मंदिर से आस्थाएं जुड़ी हुई हैं और यही वजह है कि लोग इस दिन को दीपावली के रूप में भी मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार कौन हैं, जिन्होंने मंदिर का डिजाइन तैयार किया है और आखिर किस शैली में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है काशी की बहन, जानें



कितने क्षेत्रफल में बन रहा है राम मंदिर 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि राम मंदिर का निर्माण कुल कितने क्षेत्रफल में किया जा रहा है, तो आपको बता दें कि राम मंदिर का परिसर कुल 70 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 70 फीसदी हरित क्षेत्र शामिल है। वहीं, केवल मंदिर की बात करें, तो मंदिर 2.7 एकड़ में बन रहा है। मंदिर की कुल लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है।

किस शैली में हो रहा है मंदिर का निर्माण

अब सवाल है कि आखिर भारत के प्रमुख अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण किस शैली में हो रहा है, तो आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण भारतीय नागर शैली में हो रहा है। 


कौन हैं मंदिर के प्रमुख वास्तुकार

मंदिर के प्रमुख वास्तुकार की बात करें, तो यह चंद्रकांत सोमपुरा हैं और उनके साथ इस महत्वपूर्ण काम में उनका सहयोग दे रहे हैं उनके दोनों बेटे निखिल सोमपुरा और और आशीष सोमपुरा। पिता-पुत्र की तिगड़ी ने मिलकर अयोध्या के राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है और ये हीं मंदिर के प्रमुख वास्तुकार हैं।

 

पढ़ेंः Ayodhya: क्या आप जानते हैं अयोध्या से जुड़े ये 10 महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य, पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 16, 2024, 15:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News