भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शानदार असिस्ट को जुगराज सिंह ने विजयी गोल में बदल दिया. खिताबी मुकाबला चीन के मोक़ी हॉकी ट्रेनिंग बेस, हलुनबुईर एथनिक पार्क में खेला गया.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सफर शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा है, और महज एक दशक में इस टूर्नामेंट ने एशिया के शीर्ष हॉकी टूर्नामेंट्स में अपना नाम स्थापित कर लिया है. यह प्रतियोगिता एशिया के छह टॉप हॉकी देशों के बीच खेली जाती है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन शामिल हैं. शुरुआत में ये टूर्नामेंट सालाना आयोजित होता था, लेकिन धीरे-धीरे इसे दो साल के अन्तराल पर आयोजित किया जाने लगा.
भारत ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार खिताब जीता है, कुल मिलाकर पांच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत सबसे सफल देश रहा है.
पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विजेता (2024 तक)
पहली पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2011 में शुरू हुई, जिसमें एशियाई खेलों की शीर्ष छह टीमें: भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन शामिल थीं. भारत के करिश्माई कप्तान राजपाल सिंह की अगुवाई में भारत ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहला खिताब जीता था.
इसके बाद से पाकिस्तान ने तीन बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम किया, जिससे इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का इतिहास बना.
पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विजेता लिस्ट (2024):
यहां आप पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है-
वर्ष | मेज़बान | विजेता | उपविजेता |
2011 | ओर्डोस, चीन | भारत | पाकिस्तान |
2012 | दोहा, क़तर | पाकिस्तान | भारत |
2013 | काकामिगाहारा, जापान | पाकिस्तान | जापान |
2016 | क्वांटन, मलेशिया | भारत | पाकिस्तान |
2018 | मस्कट, ओमान | भारत और पाकिस्तान (संयुक्त विजेता) | मलेशिया |
2021 | ढाका, बांग्लादेश | दक्षिण कोरिया | जापान |
2023 | चेन्नई, भारत | भारत | मलेशिया |
2024 | हलुनबुइर, चीन | भारत | चीन |
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में सर्वाधिक गोल:
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में सर्वाधिक गोल दक्षिण कोरिया के जीहुन यांग ने किया उसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक गोल किये, यहां देखें पूरी लिस्ट-
खिलाड़ी का नाम | फील्ड गोल | पेनल्टी कॉर्नर | पेनल्टी स्ट्रोक | कुल गोल |
जीहुन यांग (दक्षिण कोरिया) | 0 | 7 | 1 | 8 |
हरमनप्रीत सिंह (भारत) | 0 | 7 | 0 | 7 |
अहमद नदीम (पाकिस्तान) | 6 | 0 | 0 | 6 |
काज़ुमासा मत्सुमोटो (जापान) | 5 | 0 | 0 | 5 |
फैज़ल सारी (मलेशिया) | 0 | 4 | 1 | 5 |
जिएशेंग गाओ (चीन) | 0 | 4 | 0 | 4 |
महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता लिस्ट (2024)
दक्षिण कोरिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम करते हुए तीन बार खिताब जीता है. साल 2010 में दक्षिण कोरिया ने पहला ख़िताब जीता था. यहां आप विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है-
वर्ष | मेज़बान | विजेता | उपविजेता | टीमें |
---|---|---|---|---|
2010 | बुसान, दक्षिण कोरिया | दक्षिण कोरिया | जापान | 4 |
2011 | ओर्डोस, चीन | दक्षिण कोरिया | चीन | 4 |
2013 | काकामिगाहारा, जापान | जापान | भारत | 4 |
2016 | सिंगापुर | भारत | चीन | 5 |
2018 | डोंघाए, दक्षिण कोरिया | दक्षिण कोरिया | भारत | 5 |
2021 | डोंघाए, दक्षिण कोरिया | जापान | दक्षिण कोरिया | 4 |
2023 | रांची, भारत | भारत | जापान | 6 |
2024 | राजगीर, भारत | 6 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation