BCCI Awards 2024 Winners List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीसीसीआई पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है, इस बार यह अवार्ड फंक्शन को हैदराबाद में आयोजित किया गया. यह अवार्ड शो चार साल बाद आयोजित किया गया. पिछली बार इस अवार्ड शो का आयोजन साल 2019 में किया गया था.
इस बार यह अवार्ड पिछले चार वर्षों में भारतीय क्रिकेट में योगदान देने वाले खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों को दिया गया. इस बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों सहित लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कार दिए गए. बीसीसीआई पुरस्कार एक वार्षिक सम्मान समारोह है इसकी शुरुआत 2006-07 में की गयी थी.
बीसीसीआई पुरस्कार 2024 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली सहित कई युवा खिलाड़ी शामिल हुए. साथ ही इस अवार्ड शो में महिला खिलाड़ियों में भी भाग लिया.
यह भी देखें:
Mohammed Shami: अमरोहा के शमी का 'क्रिकेट की पिच' से 'अर्जुन' पुरस्कार तक का सफर
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर:
दिग्गज पेसर मोहम्मद शमी को 2019-20 सीज़न के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) नामित किया गया, जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया. युवा सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल को 2022-23 के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) नामित किया गया.
महिला खिलाड़ियों का भी जलवा:
महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने साल के चार सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) पुरस्कार साझा किए. जहां दीप्ति को 2019-20 और 2022-23 के लिए सम्मानित किया गया. स्मृति को 2020-21 और 2021-22 के लिए यह सम्मान दिया गया.
बीसीसीआई अवार्ड 2024 विजेता लिस्ट:
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा ने 2021-22 के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता, वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यहां बीसीसीआई पुरस्कार 2024 के सभी विजेताओं की लिस्ट देख सकते है-
बीसीसीआई अवार्ड 2024 विजेता लिस्ट | ||
अवार्ड | कैटेगरी | विजेता |
कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - पुरुष | लाइफटाइम अचीवमेंट | फरोख इंजीनियर, रवि शास्त्री |
पॉली उमरगर अवॉर्ड - सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर - पुरुष | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर | मोहम्मद शमी (2019-20), रवीचंद्रन अश्विन (2020-21), जसप्रीत बुमराह (2021-22), शुभमन गिल (2022-23) |
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर - महिला | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर - महिला | दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22) |
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू - पुरुष | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू - पुरुष | मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्सर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23) |
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू - महिला | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू - महिला | प्रिया पुनिया (2019-20), शफाली वर्मा (2020-21), सब्बिनेनी मेघना (2021-22), अमंजोत कौर (2022-23) |
दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड - टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन | टेस्ट क्रिकेट | यशस्वी जयसवाल (2022-23) |
दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड - टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट | टेस्ट क्रिकेट | रविचंद्रन अश्विन (2022-23) |
ODI में सबसे ज्यादा रन - महिला | ODI - महिला | पुनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमाह रॉड्रिग्यूज (2022-23) |
ODI में सबसे ज्यादा विकेट - महिला | ODI - महिला | पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23) |
बेस्ट अंपायर इन डोमेस्टिक क्रिकेट | डोमेस्टिक क्रिकेट | ए. पद्मनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जयरामन मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23) |
BCCI डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स | मुंबई (2019-20), मध्य प्रदेश (2021-22), सौराष्ट्र (2022-23) |
लाला अमरनाथ अवॉर्ड - रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर | रणजी ट्रॉफी - सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर | एम.बी. मुरासिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सरंश जैन (2022-23) |
लाला अमरनाथ अवॉर्ड - डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर | डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स - सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर | बाबा अपराजित (2019-20), आर.आर. धवन (2020-21, 2021-22), रियान पाराग (2022-23) |
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड - रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन | रणजी ट्रॉफी | राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23) |
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड - रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट | रणजी ट्रॉफी - सबसे ज्यादा विकेट-टेकर | जयदेव उनाडकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23) |
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - U-19 कूच बेहर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन | U-19 कूच बेहर ट्रॉफी - सबसे ज्यादा रन-गेटर | पी. कांपिलेवार (2019-20), मयंक शांडिल्या (2021-22), दानिश मलेवार (2022-23) |
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी - U-19 कूच बेहर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट | U-19 कूच बेहर ट्रॉफी - सबसे ज्यादा विकेट-टेकर | हर्ष दुबे (2019-20), ए.आर. निशाद (2021-22), मानव चोथानी (2022-23) |
जगमोहन दालमिया ट्रॉफी - सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर सीनियर डोमेस्टिक | महिला क्रिकेटर सीनियर डोमेस्टिक | साई पुरंदरे (2019-20), इंद्रानी रॉय (2020-21), कनिका आहुजा (2021-22), नबम यापु (2022-23) |
जगमोहन दालमिया ट्रॉफी - सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर जूनियर डोमेस्टिक | महिला क्रिकेटर जूनियर डोमेस्टिक | काशवी गौतम (2019-20), सौम्या तिवारी (2021-22), वैष्णवी शर्मा (2022-23) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation