Bihar Teacher Transfer 2025: अब पसंद के 3 जिलों में मिलेगी पोस्टिंग, जानें ऑनलाइन ट्रांसफर के पूरे स्टेप्स
Bihar Teacher Transfer 2025: बिहार में शिक्षक अब ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद के तीन जिलों का चयन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर लागू इस व्यवस्था में पारदर्शिता, म्यूचुअल ट्रांसफर और शिकायत समाधान की सुविधा दी गई है। आवेदन ‘ई-शिक्षक कोश’ पोर्टल के जरिए किए जाएंगे।
Bihar Teacher Transfer 2025: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की पोस्टिंग और तबादले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि शिक्षकों को उनकी पसंद के प्रखंडों या आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाए। इसके साथ ही इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के लिए तीन जिले चुनने की छूट भी दी गई है। यह कदम राज्यभर के शिक्षकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए उठाया गया है, जहां लंबे समय से शिक्षक अपनी पसंद की जगह पर तैनाती की मांग कर रहे थे। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और पारदर्शिता के साथ शिक्षकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। यह व्यवस्था TRE-4 से शुरू होकर TRE-5 (2026) तक लागू रहेगी।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Bihar Teacher Transfer 2025: हाई लाइट्स
ट्रांसफर प्रक्रिया
-
ऑनलाइन आवेदन: अब सभी ट्रांसफर आवेदन ‘ई-शिक्षक कोश’ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
-
समयसीमा: साल में दो बार ट्रांसफर के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. आमतौर पर मई और नवंबर में। स्थानांतरण क्रमशः जून और दिसंबर में प्रभावी होंगे।
-
जिला चयन: शिक्षक तीन जिलों को प्राथमिकता के रूप में चुन सकते हैं। चयनित जिले में स्कूल आवंटन जिला स्तर पर होगा।
-
कैटेगरी शामिल: BPSC, नियोजित शिक्षक, और विशिष्ट शिक्षक, सभी को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के स्टेप
| फेज | डिटेल्स |
| रजिस्ट्रेशन | शिक्षक अपने Teacher ID और पासवर्ड से ‘ई-शिक्षक कोश’ पोर्टल पर लॉगिन करते हैं। |
| प्राथमिकता चयन | शिक्षक तीन जिलों (इंटर-डिस्ट्रिक्ट) या ब्लॉक/पंचायत (इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट) की प्राथमिकता चुनते हैं। पोर्टल पर रिक्तियाँ व अन्य शिक्षकों की सूची भी दिखती है। |
| म्यूचुअल ट्रांसफर | एक ही विषय/श्रेणी के 10 शिक्षक आपसी सहमति से समूह बनाकर अदला-बदली कर सकते हैं। किसी एक की सहमति नहीं होने पर पूरा ट्रांसफर रद्द हो जाएगा। |
| वेरिफिकेशन | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए आवेदन की पुष्टि होती है। |
| ऑर्डर जारी | आवेदन के तीन दिन के भीतर डिजिटल रूप से ट्रांसफर ऑर्डर जारी होता है। |
| स्कूल ज्वाइनिंग | शिक्षक को 7 दिन के भीतर नई पोस्टिंग वाले स्कूल में योगदान देना होता है। पूरी जानकारी पोर्टल/ऐप पर उपलब्ध रहती है। |
| शिकायत निवारण | यदि शिक्षक को पोस्टिंग पसंद नहीं है तो उन्हें पहले योगदान देना होगा, फिर अगले चक्र में ट्रांसफर के लिए पुनः आवेदन कर सकते हैं या शिकायत पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। |
आधिकारिक जानकारी कहां देखें?
-
ई-शिक्षक कोश पोर्टल:https://state.bihar.gov.in/educationbihar/
-
बिहार शिक्षा विभाग: ट्रांसफर से संबंधित परिपत्र, दिशा-निर्देश और अपडेट्स नियमित रूप से यहां प्रकाशित होते हैं।
यह बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2025 प्रणाली पूरी तरह डिजिटल है, जो पारदर्शिता, विकल्पों की सुविधा, आपसी सहमति और शिकायत समाधान जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्राथमिकता देती है।
त्योहारों के सीजन में IRCTC से कन्फर्म Train टिकट कैसे पाएं? देखें 3 सटीक तरीके
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.