भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इकलौती राजधानी कौन-सी है, जानें

भारत कुल सात देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जो कि इसके तीन दिशाओं की तरफ स्थित हैं। सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश से लगती है, जिसके साथ 4 हजार से अधिक किलोमीटर की सीमा साझा होती है। वहीं, सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ साझा होती है, जो कि कुल 106 किलोमीटर है। इस लेख में हम भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इकलौती राजधानी के बारे में जानेंगे। 

Sep 5, 2024, 15:45 IST
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इकलौती राजधानी
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इकलौती राजधानी

भारत कुल सात देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जो कि इसके तीन दिशाओं की तरफ स्थित हैं। सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है, जिसके साथ 4 हजार से अधिक किलोमीटर की सीमा साझा होती है।

वहीं, सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ साझा होती है, जो कि कुल 106 किलोमीटर है। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई राज्य स्थित हैं। इन राज्यों की राजधानियां भी हमें सीमाओं के आसपास देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत की इकलौती राजधानी कौन-सी है, जो भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

कितनी है भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा

भारत की कुल सीमा की बात करें, तो यह 15200 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त मुख्य भूमि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप की सीमा की लंबाई 7516 किलोमीटर है। 

किन देशों के साथ साझा करता है सीमा

भारत कुल सात देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान है। इसमें सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश(4000 किलोमीटर से अधिक) के साथ और सबसे कम सीमा अफगानिस्तान(106 किलोमीटर) के साथ साझा होती है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किस राज्य की है राजधानी

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित किस राज्य की राजधानी है। आपको बता दें कि त्रिपुरा राज्य की राजधानी भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।

क्या है राज्य की राजधानी

अब सवाल है कि त्रिपुरा की राजधानी क्या है, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। आपको बता दें कि यह अगरतला है। दरअसल, त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ 800 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है। ऐसे में यहां की राजधानी बांग्लादेश से साझा होने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा पर है। 

बांग्लादेश से सिर्फ दो किलोमीटर की दूर पर है स्थित

अगरतला से बांग्लादेश की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। ऐसे में यहां के कई लोग आसानी से पैदल ही अंतरराष्ट्रीय सीमा तक चले जाते हैं। 

1850 में हुई थी स्थापना

अगरतला की स्थापना साल 1850 में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य द्वारा की गई थी। यह शहर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। साथ ही, इस शहर से प्रसिद्ध हावड़ा नदी भी गुजरती है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें



   

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News