यूपी में कौन-सा जिला है चिकनकारी का शहर, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला चिकनकारी के लिए जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Jun 25, 2025, 21:08 IST
यूपी में चिकनकारी का शहर
यूपी में चिकनकारी का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। राज्य अपनी विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

वहीं, यहां के जिले भी राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला चिकनकारी के लिए जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। राज्य में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

साल 2000 में हुआ विभाजन

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। हालांकि, इसका विभाजन साल 2000 में किया गया। उस समय लोगों की मांग को देखते हुए राज्य में से एक अलग राज्य यानि कि उत्तरांचल का गठन किया गया। बाद में साल 2006 में यह राज्य उत्तराखंड कहलाया। 

कौन-सा जिला कहलाता है चिकनकारी का शहर

अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला चिकनकारी का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यह यूपी की राजधानी यानि कि लखनऊ शहर है, जो कि चिकनकारी का शहर कहलाता है। 

क्यों कहा जाता है चिकनकारी का शहर 

चिकनकारी को लेकर कहा जाता है कि यह कला मुगल काल में भारत में पहुंची थी। भारत पहुंचने पर लखनऊ इसका मुख्य केंद्र बना। इसका संरक्षण अवध के नवाबों द्वारा किया गया। इस वजह से इस कला को शाही दरबार में विशेष स्थान मिला।

क्या होती है चिकनकारी

चिकनकारी में कपड़े पर सुई और धागे द्वारा विभिन्न प्रकार के टांके लगाकर पैटर्न बनाए जाते हैं। यह मुख्य रूप से सफेद या हल्के रंग के कपड़े पर सफेद धागे से होती है, जिसमें बहुत ही बारीकी से काम किया जाता है। वर्तमान में अलग-अलग रंग के धागों के माध्यम से चिकनकारी का काम किया जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News