हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है कपड़ों का शहर, जानें

हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविधता और संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। साथ ही, इस राज्य को हम खिलाड़ियों के राज्य के तौर पर भी जानते हैं। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला कपड़ों का शहर भी कहलाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 1, 2024, 12:48 IST
हरियाणा में कपड़ों का शहर
हरियाणा में कपड़ों का शहर

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य अपनी विविधता और संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। साथ ही, इस राज्य को हम खिलाड़ियों के राज्य के तौर पर भी जानते हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां के जिलों की अपनी विशेषताएं हैं। आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला कपड़ों का शहर भी कहलाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा का परिचय 

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। यह राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें कुल 22 जिले हैं। ये जिले कुल 6 मंडलों में आते हैं, जिसमें कुल 73 उपमंडल हैं और इन उपमंडलों में कुल 97 तहसील हैं। साथ ही यहां 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 21 नगर परिषद् हैं। राज्य में कुल 91 विधानसभा सीटें, 10 लोक सभा और 5 राज्य सभा सीटें हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। आपको बता दें कि जनसंख्या के हिसाब से भी फरीदाबाद जिला सबसे छोटा जिला है। 

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

हरियाणा की कुल साक्षरता दर 75.55 फीसदी है। इसमें सबसे अधिक साक्षर जिला गुरुग्राम है, तो न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है। 

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले

हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है, तो सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। 

हरियाणा में कौन-सा जिला है कपड़ों का शहर

अब सवाल है कि आखिर हरियाणा में कौन-सा जिला कपड़ों का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यह जिला भिवानी है। 

क्यों कहा जाता है कपड़ों का शहर

भिवानी में कपड़ा अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ है। यहां कपड़ों की कई पुरानी मिल चल रही हैं, जिनमें अलग-अलग गुणवत्ता का कपड़ा तैयार किया जाता है। यहां तैयार होने वाले कपड़ों की देश-विदेशों में भी मांग रहती है। ऐसे में इस शहर को हम कपड़ों के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है धर्मनगरी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News