भारत का यह जिला कहलाता है ‘त्योहारों का शहर’, यहां पढ़ें

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। इन विशेषताओं को विशेष बनाने में यहां के त्योहारों का भी महत्त्व है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हमें अलग-अलग त्योहार देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जिला ऐसा भी है, जिसे त्योहारों का शहर भी कहा जाता है।  

Jun 19, 2025, 16:40 IST
भारत में त्योहारों का शहर

भारत में त्योहारों का शहर

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां के गांव-शहरों में हमें विविधताओं का मिश्रण देखने को मिलता है। इन विविधताओं को बनाने में यहां की संस्कृति का अहम किरदार है, जो कि यहां के त्योहारों से भी जुड़ी हुई है।

देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में समय-समय पर अपने त्योहार आते हैं। इस वजह से भारत को त्योहारों की भूमि भी कहा जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसा कौन-सा जिला है, जो कि त्योहारों के शहर के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

क्यों दिया जाता है शहरों को उपनाम

पहला सवाल यह भी है कि आखिर शहरों को उपनाम क्यों दिया जाता है। आपको बता दें कि शहरों की भौगोलिक स्थिति, विशेष उत्पाद या अन्य किसी विशेष कारण से शहरों को उपनाम दिया जाता है। इससे एक तरफ शहर की विशेष पहचान बनती है, तो दूसरी तरफ शहरों को इससे आर्थिक रूप से भी सहयोग मिलता है। 

किस शहर को कहा जाता है त्योहारों का शहर

भारत के प्राचीन शहरों में शामिल तमिलनाडू के मदुरै शहर को त्योहारों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपने भव्य मंदिरों, सांस्कृतिक विरासत और जीवंत त्योहारों के लिए जाना जाता है।

क्यों कहा जाता है त्योहारों का शहर 

तमिलनाडू का मुदरै शहर ऐसा शहर है, जहां सालभर विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। यहां के त्योहारों में भारत की पुरातन संस्कृति और पंरपराओं की झलक देखने को मिलती है। वहीं, इन त्योहारों में यहां का फसल उत्सव भी शामिल होता है, जो कि प्रमुख और बड़े आयोजनों में शामिल है। 

मदुरै के प्रमुख त्योहार कौन-से हैं

-चित्तिरई महोत्सव (Chithirai Festival): यह त्योहार पूरे एक महीने तक चलता है, जो कि मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर से जुड़ा हुआ है। इसमें देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर के दिव्य विवाह का मंचन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

-पोंगल: पोंगल के बारे में आपने सुना और पढ़ा ही होगा। यह तमिलनाडु का एक महत्त्वपूर्ण फसल उत्सव है, जिसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

-जल्लीकट्टू: यह भी तमिलनाडू का प्रमुख उत्सव है, जो कि अपने आयोजन को लेकर खबरों में रहता है। इसमें पारंपरिक रूप से सांडों को वश में करने का खेल खेला जाता है।

-अवनि मूला महोत्सव: यह एक प्रकार का धार्मिक उत्सव है, जो कि महीने भर चलता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का यह जिला कहलाता है ‘लस्सी का शहर’, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News