भारत में किस जिले को कहा जाता है ‘राजमा का शहर’, यहां जानें

Jul 18, 2025, 17:37 IST

भारत में आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। यहां अलग-अलग जिलों की अपनी विशेषता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में किस जिले को राजमा का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में राजमा का शहर
भारत में राजमा का शहर

भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, जनसंख्या के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 28 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले मौजूद हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इस बीच भारत में एक जिला ऐसा भी है, जिसे राजमा का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

भारत में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 797 हैं। कुछ किताबों और लेखों में हमें इनकी संख्या 813 भी देखनी को मिलती है। राज्यों में कुल जिलों की संख्या 752 और शेष जिले केंद्र शासित प्रदेशों में आते हैं। सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह कच्छ जिला है। 

कौन-सा जिला कहलाता है राजमा का शहर

अब सवाल है कि भारत में कौन-सा जिला राजमा का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर राज्य का किश्तवाड़ जिला है, जिसे राजमा का शहर भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है राजमा का शहर

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के मुताबिक, राजमा एक लोकप्रिय फली है, जिसका भारत में बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है। वहीं, राज्य के किश्तवाड़ जिले के किश्तवाड़ शहर में राजमा की बड़े पैमानी पर खेती होती है।

जिले में क्यों उत्पादित होता है अधिक राजमा

जम्मू-कश्मीर राज्य के किश्तवाड़ जिले की उपजाऊ मिट्टी व अनुकूल वातावरण की वजह से यहां राजमा का अधिक उत्पादन होता है। यहां की स्थानीय आबादी राजमा की खेती की कर इसे स्थानीय बाजारों से लेकर देशभर के प्रमुख बाजारों में पहुंचाते हैं। 

भारत में कहां-कहां होता है राजमा का उत्पादन

भारत में जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडू राज्य में भी राजमा का उत्पादन होता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News