भारत में वर्तमान में 7000 शहर हैं, जिनकी सरस-संस्कृति, समृद्ध इतिहास, अनूठी परंपराएं, खान-पान, वेश-भूषा और भाषाएं हैं। यही वजह है कि हर साल विदेशी सैलानी भी भारत के इन शहरों को करीब से जानने और यहां की यादों को अपनी यादों के पिटारे में कैद करने के लिए आते हैं।
आपने भी भारत के कई शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कुछ शहरों ने अपने यहां की विशेषता की वजह से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा शहर कोयले के शहर के रूप में जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Engineering City, जानें
भारतीय शहरों को दिया जाता है उपनाम
भारत में 7000 शहरों में कई शहर ऐसे हैं, जिनके मूल नाम के अलावा उपनाम हैं। इसकी प्रमुख वजह की बात करें, तो स्थानीय स्तर पर मिलने वाले उत्पाद, फसल, भौगोलिक क्षेत्र व एतिहासिक स्थल हैं।
ऐसे में शहरों को उपनाम देने से स्थानीय स्तर पर प्रभाव पड़ता है, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। क्योंकि, उपनाम देने से पर्यटक शहर की तरफ आकर्षित होते हैं और शहरों में पर्यटन बढ़ता है।
किस शहर को कहा जाता है कोयले का शहर
अब सवाल है कि आखिर किस किस शहर को कोयले का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि झारखंड राज्य के धनबाद को कोयले के शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर को भारत की कोयला राजधानी के रूप में जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है कोयले का शहर
अब सवाल यह है कि आखिर धनबाद को ही कोयले का शहर क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि यहां के झरिया इलाके में बहुत-सी कोयले की खदानें हैं। इन खदानों से प्रतिदिन कई टन कोयला निकाला जाता है, जिसे देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है।
जिले का एक परिचय
धनबाद जिले के बारे में बात करें, तो यह 2886 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि 1956 में अलग-अलग इलाकों को जोड़कर बनाया गया था। यहां कुल 1209 गांव, 1 तहसील, 10 प्रखंड, 32 बैंक, 7 इंजीनियरिंग कॉलेज और 229 स्कूल हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़े अन्य लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से बहती है गंगा नदी, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation