This is an archived article last updated on Mar 20, 2024. The information may be outdated.

कौन-सा देश भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करता है, जानें

Last Updated: Mar 20, 2024, 13:48 IST

दुनिया में कुल 95 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। भारत एशिया के प्रमुख देशों में से एक है, जो कि अलग-अलग देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाला देश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारतीय सीमा
भारतीय सीमा

दुनिया में कुल 95 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। भारत एशिया के प्रमुख देशों में से एक है, जो कि अलग-अलग देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यहां सबसे पहला सवाल यही है कि भारत कितने देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाला देश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

कितने देशों के साथ भारत साझा करता है सीमा

सबसे पहला सवाल यही है कि भारत कितने देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि भारत कुल सात देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि इससे अलग-अलग दिशा में अपनी सीमाएं साझा करते हैं। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले से प्रवेश करती है गंगा नदी, जानें

 

भारत की कुल सीमा कितनी है

सबसे पहले हम भारत की कुल सीमा के बारे में जान लेते हैं। भारत की कुल स्थलीय सीमा 15,200 किलोमीटर है। वहीं, मुख्य भूमि, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की तटीय रेख की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। 

भारत के साथ सीमा साझा करने वाले देश

अब सवाल है कि भारत के साथ सीमा साझा करने वाले देश कौन-से हैं, तो आपको बता दें कि भारत के साथ बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान अपनी सीमाएं साझा करते हैं।

सबसे कम सीमा साझा करने वाला देश

भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाले देश की बात करें, तो यह अफगानिस्तान है। 

कितनी साझा करता है सीमा 

अब सवाल है कि भारत और अफगानिस्तान की कुल सीमा कितनी है, तो आपको बता दें कि दोनों देशों की कुल सीमा 106 किलोमीटर है। 

किस नाम से जानी जाती है सीमा

यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत अलग-अलग देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है, जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ऐसे में यहां एक सवाल यह भी बनता है कि आखिर अफगानिस्तान और भारत की सीमा को किस नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि दोनों देश की सीमा को दुरंड रेखा से नाम से भी जाना जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 20, 2024, 13:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News