This is an archived article last updated on Mar 21, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में किस जिले से प्रवेश करती है गंगा नदी, जानें

Last Updated: Mar 21, 2024, 13:15 IST

भारत में कई नदियों का प्रवाह होता है, जिसमें कुछ नदियों का उद्गम उत्तर में स्थित हिमालय से होता है। वहीं, कुछ नदियों का उद्गम प्रायद्विपीय भारत में स्थित प्रमुख पर्वत श्रेणियों से होता है। हालांकि, उत्तर भारत की बात करें, तो गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और सबसे प्रमुख नदी है। यह नदी हिमालय से निकलने के बाद अपना अधिकांश सफर उत्तर प्रदेश में ही पूरा करती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी उत्तर प्रदेश के किस जिले से राज्य में प्रवेश करती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में गंगा नदी का प्रवाह
यूपी में गंगा नदी का प्रवाह

भारत के उत्तर में कई प्रमुख नदियां हैं, जिनका उद्गम हिमालय की चोटियों से होता है। यहां से नदियों का उद्गम होने के बाद ये नदियां भारत के अलग-अलग राज्यों में अपना सफर तय करती हैं। इस बीच ये नदियां  पीने के पानी के प्रमुख स्रोत से लेकर सिंचाई व अन्य प्रमुख कार्यों में उपयोग होती हैं, जिसमें जल विद्युत योजनाएं भी शामिल हैं।

हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियों में गंगा नदी भी शामिल है, जिसे उत्तर भारत की प्रमुख और सबसे पवित्र नदी का दर्जा दिया गया है। यह नदी उत्तर प्रदेश में भी अपना सफर तय करती है और यहां की अर्थव्यवस्था में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले से गंगा नदी राज्य में प्रवेश करती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

गंगा नदी का उद्गम

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि गंगा नदी का उद्गम कहां से होता है। गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री ग्लेशियर से होता है। यहां से निकलने बाद यह नदी अपभ्रंश घाटियों से निकलते हुए अपना सफर तय करती है। 

पहली बार यहां मैदानों में उतरती है गंगा

गंगा नदी उत्तराखंड में पर्वत श्रृंखलाओं से गुजरते हुए अपभ्रंश घाटियों में बहते हुए पहली बार हरिद्वार में मैदानी इलाके में उत्तरती है। यहां से मैदान में उतरने के बाद गंगा नदी का पूरा सफर मैदानी इलाके में ही रहता है। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए भारत के प्रमुख स्थानों में से एक है।

भारत की सबसे लंबी नदी

आपको बता दें कि भारत की सबसे लंबी की जब बात होती है, तो गंगा नदी का नाम शीर्ष पर आता है। इस नदी का कुल लंबाई की 2525 किलोमीटर है। हालांकि, कुछ जगहों पर आपको ब्रह्मपुत्र नदी का नाम लिखा हुआ मिलेगा। लेकिन, इस नदी का उद्गम भारत में नहीं होता है।

किस जिले से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है गंगा नदी

अब सवाल है कि गंगा नदी उत्तर प्रदेश के किस जिले से राज्य में प्रवेश करती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से बहते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से राज्य में प्रवेश करती है। यहां प्रवेश करने के बाद यह गढ़मुक्तेश्वर, बदायूं, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, बिठूर, प्रयागराज, मिर्जापुर और गाजीपुर होते हुए राज्य से बाहर निकल जाती है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 18, 2024, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News