This is an archived article last updated on May 1, 2023. The information may be outdated.

Cap और Hat में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: May 1, 2023, 16:37 IST

Cap और Hat दोनों ही सालों से ट्रेंड में रहे हैं। फैशन के दौर में इनके डिजाइन में बदलाव हुआ है। हालांकि, इनकी मूल बनावट में कोई बदलाव नहीं किया गया। आमतौर पर लोग इनके प्रयोग को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे।

कैप और हैट में अंतर
कैप और हैट में अंतर

Cap और Hat दोनों का इतिहास पुराना है और दोनों ही सालों से लोगों के सिर पर अपनी-अपनी जगह बनाए हुए है। इन दोनों का ही प्रयोग अलग-अलग मौकों पर किया जाता है। फैशन के दौर में इनके प्रयोग को लेकर ट्रेंड बदला है। युवक और युवतियां इसे अलग-अलग मौके पर पहनते हैं। वहीं, लोग अक्सर इन दोनों के उपयोग को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों की परिभाषा को समझेंगे। साथ ही इनके बीच मौजूद अंतर को जानेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होती है Hat

Hat अपना तरह का पहला Headgear है, जिसे पहनकर Sense of authority महसूस होता है। आमतौर पर इसे धूप से बचने के लिए पहना जाता है। हालांकि, वर्तमान दौर में इसे युवक और युवतियां किसी भी मौके पर पहन लेते हैं। कुछ देशों में यह अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म का भी हिस्सा है। भारत में इसे फोर्स में पहना जाता है। वहीं, कुछ सोसायटी में विशेष मौके पर ही हैट पहनी जाती है। इसकी बनावट की बात करें, तो यह क्राउन शेप में होती है और इसके चारो तरफ एक ब्रिम होती है। यह आपको अलग-अलग साइज में देखने को मिल जाएंगी। वहीं, महिलाओं के लिए तैयार हैट कुछ खास होती है, क्योंकि इसके बॉर्डर पर सजावट की गई होती है। पुलिस और मिलिट्री में पहनी जानी वाली हैट की ब्रिम कम होती है। इनका प्रयोग UV किरणों से बचने के लिए किया जाता है। कुछ प्रमुख हैट की बात करें, तो Bowler Hat, Fedora Hat, Panama Hat, Top Hat और Cowboy Hat शामिल है। 

 

क्यो होती है Cap 

Cap का इस्तेमाल भी धूप से बचने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसके चारो ब्रिम नहीं होती है, बल्कि सिर्फ आगे की तरफ एक वाइजर होता है, जिसकी मदद से धूप से बचा जाता है। इनके अलग-अलग साइज को लेकर चिंता नहीं होती है, क्योंकि इनके पीछे मौजूद स्ट्रीप की मदद से इन्हें टाइट किया जा सकता है। कुछ कैप में पीछे की तरफ इलास्टिक और प्लास्टिक होता है, जिसकी मदद से इसे टाइट किया जा सकता है। वहीं, इनका इस्तेमाल अधिकारियों की रैंक बताने के लिए नहीं होता है। आमतौर पर कैप पुरुषों द्वारा पहनी जाती है, लेकिन कुछ मौकों पर महिलाएं भी कैप पहनती हैं। कुछ प्रमुख कैप की बात करें, तो क्रिकेट बॉल कैप, बेसबॉल  कैप और गोल्फ कैप इसमें शामिल है।

 

Cap और Hat में प्रमुख अंतर 

 

-Cap में आगे की तरफ एक वाइजर होता है और ब्रिम नहीं होता, जबकि  Hat में चारो ओर ब्रिम होता है, वाइजर नहीं होता है।

 

-Cap का इस्तेमाल किसी भी अधिकारी के लिए उसकी रैंक बताने के लिए नहीं किया जाता है, जबकि Hat का इस्तेमाल फोर्स में कुछ अधिकारियों की रैंक बताने के लिए किया जाता है।

 

- Hat का इस्तेमाल किसी धार्मिक या विशेष मौके पर भी किया जाता है, जबकि Cap का इस्तेमाल किसी धार्मिक या विशेष मौके पर नहीं होता है, बल्कि यह केजुअली पहनी जाती है।

 

-Cap आमतौर पर पुरुषों द्वारा पहनी जाती है, जबकि Hat पुरुष और महिलाएं, दोनों ही पहन सकते हैं। 

 

पढ़ेंः Running Shoes और Sneakers में क्या होता है अंतर, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2023, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News