Difference: Hotel और Motel में क्या है अंतर, जानें

Difference: जब भी आप कभी अपने परिवार या फिर किसी ऑफिस के काम से बाहर किसी शहर में यात्रा करते होंगे, तो आप किसी न किसी होटल या मोटल में रूकते होंगे। हालांकि, कई बार लोग इन दोनों का नाम सुनते ही दुविधा में पड़ जाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, यदि हां, तो आपकी इस दुविधा का हल इस लेख के माध्यम से हो सकता है। क्योंकि, इन दोनों के बीच जो अंतर होता है, वह आप इस लेख के माध्यम से पढ़ सकते हैं। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि दोनों ही जगह रहने के लिए होती है, लेकिन दोनों जगहों का इस्तेमाल अलग-अलग स्थितियों में किया जाता है। साथ ही यहां दी जाने वाली सुविधाओं की वजह से भी इसमें अंतर होता है।
क्या होता है होटल
होटल रहने के लिए जगह होती है, जहां आपको सुविधाजनक कमरें उपलब्ध कराए जाते हैं। इन जगहों पर आपको नाश्ता, लंच और डीनर जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। वहीं, होटल आपको सस्ते लेकर महंगा भी मिल जाएगा, जिसमें स्वीमिंग पूल, बार, कैफे, फूड कोर्ट व अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी।
अधिक समय तक रूक सकते हैं
मान लिजिए यदि आप किसी लंबे बिजनेस टूर पर हैं, तो आप किसी भी होटल में अधिक समय तक रूक सकते हैं, जो कि दो-चार दिन से लेकर एक सप्ताह या इससे अधिक हो सकता है।
कमरों से दूर होती है पार्किंग
आमतौर पर होटल की सरंचना इस तरह से होती है कि कमरे के सामने कमरे बनाए जाते हैं। वहीं, यदि आप अपनी गाड़ी से यहां पहुंचे हैं, तो वह अक्सर कमरों से दूर पार्किंग स्थल पर ही खड़ी होती है, जिसके लिए वैले पार्किंग की भी सुविधा मिलती है।
क्या होता है मोटल
सबसे पहले हम यह समझ लेते हैं कि आखिर मोटल शब्द कैसे बना है, तो आपको बता दें कि मोटल शब्द होटल और मोटर को बनाकर बना है। यह अक्सर आपको सड़क किनारे देखने को मिल जाएंगे, जिनका आकार या तो U या फिर Square होता है। यहां पर सीमित कमरों की व्यवस्था हो सकती है और साथ ही यहां पर सुविधाएं भी कम होती हैं।
कितने दिन रह सकते हैं
मोटल पर अक्सर वह लोग रूकते हैं, जो यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए आराम करना चाहते हैं। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री अक्सर रात के समय मोटल में रूकते हैं। आमतौर पर मोटल में नाइट स्टे किया जाता है। हालांकि, कुछ यात्री यहां पूरा एक दिन तक गुजार देते हैं। होटल के मुकाबले यहां कम रूका जाता है।
कमरों के बाहर ही होती है पार्किंग
होटल के मुकाबले मोटल में कमरों के बाहर ही पार्किंग की सुविधा मिल जाती है, जिससे यात्री कुछ देर विश्राम करने के बाद सीधे अपनी गाड़ी लेकर आगे की यात्रा पर निकल जाए। यही वजह है कि इन्हें इसी तरह से डिजाइन किया जाता है, जिससे यात्रियों की गाड़ी उनके पास ही खड़ी हो सके। होटल के मुकाबले मोटल में रूकने के दामों में कुछ अंतर हो सकता है। हालांकि, कुछ मोटल अधिक सुविधा देकर अधिक चार्ज करते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से आप होटल और मोटल के बीच अंतर समझ गए होंगे। इसी तरह अन्य चीजों के बीच अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः Difference: Debit और Credit Card में क्या होता है अंतर, जानें