इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. इसका आयोजन हर साल किया जाता है. आईपीएल 2024 का भी शानदार आगाज हो गया है. आईपीएल का इतिहास बड़े से बड़े रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है.
इस साल भी कई नए रिकॉर्ड बन चुके है ओर अभी तो बस सीजन की शुरुआत हुई है. सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड इस सीजन टूट चुका है. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का भी नया रिकॉर्ड बन गया है. चलिये आईपीएल में अब तक की सबसे तेज डिलीवरी के बारें में जानते है.
यह भी पढ़ें:
IPL 2024 Live Streaming: मोबाइल या टीवी कहां और कैसे देखें आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट?
IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें
मयंक ने फेंकी सीजन की सबसे तेज डिलीवरी:
इस समय हर कोई भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की बात कर रहा है. उन्होंने सीजन की सबसे तेज़ डिलीवरी फेंकी है. इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैमरून ग्रीन को ये गेंदे फेकी थी.
मयंक ने 156.7 किमी/घंटा की रफ्तार से 17वें सीज़न की सबसे तेज़ डिलीवरी फेकी. इससे पहले मयंक ने इसी मैच में 155.6 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गेंद फेंकी थी. मयंक यादव ने अपने आईपीएल डेब्यू पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेकी थी.
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज डिलीवरी:
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज डिलीवरी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट का नाम सबसे उपर आता है. उन्होंने आईपीएल में 157.71 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेकी है जो अब तक की सबसे तेज गेंद है. इस लिस्ट में उमरान मलिक, मयंक यादव जैसे भारतीय भी शामिल है. आईपीएल इतिहास की सबसे तेज डिलीवरी की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-
खिलाड़ी | गति (किमी/घंटा) | वर्ष |
शॉन टेट | 157.71 | 2011 |
जेराल्ड कोएट्सी | 157.4 | 2024 |
लॉकी फर्ग्युसन | 157.3 | 2022 |
उमरान मलिक | 157 | 2022 |
मयंक यादव | 156.7 | 2024 |
अनरिच नोर्टजे | 156.22 | 2020 |
उमरान मलिक | 156 | 2022 |
IPL 2024 की 8 सबसे तेज़ गेंदें:
इस सीजन की सबसे तेज गेंद की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएट्सी का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन यह अभी बहस का विषय बना हुआ है. वहीं मयंक यादव को सबसे तेज गेंद फेकने वाला गेंदबाज माना जा रहा है. सीजन की सबसे तेज गेंदों की लिस्ट नीचे दी गयी है.
खिलाड़ी | गति (किमी/घंटा) |
जेराल्ड कोएट्सी | 157.4 |
मयंक यादव | 156.7 |
मयंक यादव | 155.8 |
मयंक यादव | 153.9 |
मयंक यादव | 153.4 |
नांद्रे बर्गर | 153 |
जेराल्ड कोएट्सी | 152.3 |
अलज़ारी जोसेफ | 151.2 |
मथीसा पठिराना | 150.9 |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे तेज़ गेंदें:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम सबसे ऊपर आता है उन्होंने साल 2003 में इंग्लं के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की गति से गेंद फेकी थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदों की लिस्ट नीचे दी गयी है.
रैंक | खिलाड़ी | देश | गति (किमी/घंटा) | बनाम | वर्ष |
1 | शोएब अख्तर | पाकिस्तान | 161.3 | इंग्लैंड | 2003 |
2 | शॉन टेट | ऑस्ट्रेलिया | 161.1 | इंग्लैंड | 2010 |
3 | ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | 161.1 | न्यूजीलैंड | 2005 |
4 | जेफ थॉमसन | ऑस्ट्रेलिया | 160.6 | वेस्ट इंडीज | 1975 |
5 | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 160.4 | न्यूजीलैंड | 2015 |
6 | एंडी रॉबर्ट्स | वेस्ट इंडीज | 159.5 | ऑस्ट्रेलिया | 1975 |
7 | फिडेल एडवर्ड्स | वेस्ट इंडीज | 157.7 | दक्षिण अफ्रीका | 2003 |
8 | मिचेल जॉनसन | ऑस्ट्रेलिया | 156.8 | इंग्लैंड | 2013 |
9 | मोहम्मद शमी | पाकिस्तान | 156.4 | ज़िम्बाब्वे | 2003 |
10 | शेन बांड | न्यूजीलैंड | 156.4 | भारत | 2003 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation