This is an archived article last updated on Jun 7, 2023. The information may be outdated.

कितने राज्यों से होकर गुजरती है गंगा नदी, जानें

Last Updated: Jun 7, 2023, 12:47 IST

भारत की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो वह गंगा है, जो कि पवित्र नदी होने के साथ लोगों की आस्था का केंद्र है। गंगा नदी हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक 2525 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान यह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि यह भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत की सबसे लंबी नदी के भारत के सफर के बारे में बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

गंगा नदी
गंगा नदी

भारत में नदियां लोगों की आस्था का केंद्र हैं। वहीं, नदियां शुरू से ही लोगों की सभ्यताओं के विकास में अहम भागीदार रही हैं। यही वजह है कि सदियों से ही नदियों के किनारे आबादी बसी और शहर में बदलती चली गई। एक तरफ जहां नदियां पीने के पानी के लिए प्रमुख स्त्रोत होती हैं, तो वहीं यह कृषि के लिए भी अहम भागीदार होती हैं। इसके अलावा नदियां हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के साथ जैव विविधता को भी बनाए रखती है। भारत में जब भी सबसे लंबी नदी की बात होती है, तो गंगा नदी का नाम सबसे ऊपर आता है, जो कि हिमालय की चोटियों से लेकर मैदानी इलाकों को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इस दौरान यह भारत में अपनी 2525 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है। हालांकि, क्या आपको भारत की सबसे लंबी नदी के बार में पता है कि यह इस दौरान कितने राज्यों से होकर गुजरती है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम यह जानेंगे।   

 

कहां से निकलती है गंगा नदी 

भारत की प्रमुख नदियों में शामिल गंगा नदी भारत और बांग्लादेश में 2525 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है। इसके उद्गम स्थल की बात करें, तो यह उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्थान से निकलती है। यहां से भागीरथी नदी निकलती है, जो कि गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह स्थान 13,200 फुट की ऊंचाई पर है, जो कि हिंदु धर्म में प्रमुख रूप से आस्था का केंद्र है। 

 

उत्तराखंड में इन शहरों में बहती है नदी

आपको बता दें कि देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा का मिलन होता है, जहां से गंगा नदी बनती है। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में पहाड़ों से होते हुए यह नदी ऋषिकेश और हरिद्वार से निकलती है। हरिद्वार ऐसा स्थान है, जहां गंगा पहली बार मैदानी इलाकों को स्पर्श करती है। 

 

उत्तरप्रदेश के इन शहरों में मौजूद है गंगा

भारत में कृषि के लिए उत्तरप्रदेश प्रमुख राज्यों में आता है। ऐसे में यहां पर सिंचाई के लिए नदियों का भी महत्व है। इसी में शामिल है गंगा, जो कि यहां पर नर्रोरा, फरूखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है। 

 

बिहार में इन जगहों से बहती है नदी

गंगा नदी बिहार में चौसा, बक्सर, पटना, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और मिर्जाचौकी से होते हुए बहती है। 

 

झारखंड में इन जगहों पर मौजूद है गंगा

झारखंड में यह नदी साहिबगंज, महाराजपुर व राजमहल से होते हुए बहती है।

 

पश्चिम बंगाल में यहां से गुजरती है नदी

झारखंड की यात्रा पूरी करने के बाद यह नदी पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है और यहां पर यह फरक्का, रामपुर हाट, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, कोलकाता व गंगा सागर जैसी जगहों से होते हुए बहती है।

 

पढ़ेंः कौन-सी है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 7, 2023, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News