इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) आर्य समाज की स्थापना 1835 में हुई|
(ii) लाला लाजपत राय ने सामाजिक सुधार कार्यक्रम के समर्थन में वेदों की अनिवार्यता के संबंध में आर्य समाज की अपील का विरोध किया|
(iii) केशव चन्द्र सेन के नेतृत्व में ब्रह्म समाज ने महिलाओं की शिक्षा का अभियान संचालित किया|
(iv) विनोबा भावे ने शरणार्थियों के बीच कार्य करने के लिए सर्वोदय समाज की स्थापना की|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. (i) और (ii)
B. (ii) और (iii)
C. (ii) और (iv)
D. (iii) और (iv)
Ans. D
2. ‘धर्म’ और ‘परम्परा’ भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के मुख्य विचार का चित्रण करते हैं| इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) ‘धर्म’ व्यक्ति के दायित्वों तथा स्वंय और अन्यों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अवधारणा है|
(ii) ‘ऋत’ ब्रह्मांड तथा इसमें समाहित सभी वस्तुओं की कार्य-प्रणाली को नियंत्रित करने वाला एक आधारभूत नैतिक नियम था|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. C
3. प्राचीन भारतीय इतिहास के परिपेक्ष्य में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन बौद्ध और जैन दोनों धर्मों में समान था/थे?
(i) तपस्या तथा भोग दोनों की अति से बचना|
(ii) वेदों के प्रभाव से भिन्नता|
(iii) अनुष्ठानों की प्रभावोत्पादकता को अस्वीकृत करना|
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A. केवल (i)
B. (ii) और (iii)
C. (i) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
Ans. B
4. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
(i) तमिल
(ii) तेलुगू
(iii) कन्नड़
(iv) मलयालम
(v) ओडिशा
निम्नलिखित में से किसे शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया है?
A. (i), (ii), (iv) और (v)
B. (i),(iii) और (v)
C. (i), (ii), (iii), (iv) और (v)
D. (i) और (v)
Ans. C
5. 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा, निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी भाषा आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं की गई थी?
A. कोंकणी
B. मैथिली
C. डोगरी
D. संथाली
Ans. A
6. निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध नहीं है?
A. अंग्रेजी
B. हिन्दी
C. संस्कृत
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
7. भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन-सी है?
A. हिन्दी
B. अंग्रेजी
C. संस्कृत
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. D
8. द्रविड़ समूह से संबंधित सबसे पुरानी भाषा कौन-सी है?
A. तमिल
B. तेलुगू
C. मलयालम
D. कन्नड़
Ans. A
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) तमिल संख्यात्मक रूप से सभी द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बड़ी है|
(ii) तेलुगू द्रविड़ समूह में सर्वाधिक छोटी और नवीन भाषा है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
10. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए:
(i) तेलुगू
(ii) तमिल
(iii) कन्नड़
(iv) मलयालम
(v) कोंकणी
उपरोक्त भाषाओं में से कौन-सी भाषा द्रविड़ समूह से संबंधित है?
A. (i) और (ii)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (ii), (iii), (iv) और (v)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
Ans. D
Comments
All Comments (0)
Join the conversation