भारत की नदियों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट I

Jan 14, 2019, 12:35 IST

देश के विकास में नदियाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह मानव के जीवन जीने का स्रोत भी है। भारत की नदियों का देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस लेख में हमने भारत की नदियों पर आधारित  सेट I में 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on Rivers of India Set I HN
GK Questions and Answers on Rivers of India Set I HN

देश के विकास में नदियों एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह मानव के जीवन जीने का स्रोत भी है। भारत की नदियों का देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे सस्ते परिवहन, बिजली, खेत के लिए पानी, और पूरे देश में बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रदान करते हैं।

1. निम्नलिखित में से कौन सी नदी का उद्गम भारत में होती है तथा भारत में ही विलीन हो जाती है?

A. ब्रह्मपुत्र

B. सिन्धु

C. कोसी

D. चम्बल

Ans: D

Explanation: चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह नदी "जानापाव पर्वत " महू से निकलती है। चंबल, कावेरी, यमुना, सिन्धु, पहुज भरेह के पास पचनदा में, उत्तर प्रदेश राज्य में भिंड और इटावा जिले की सीमा पर शामिल पांच नदियों के संगम समाप्त होता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

2. निम्न में से किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है?

A. कृष्ण

B. महानदी

C. गोदावरी

D. कावेरी

Ans: C

Explanation: गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। इसको दक्षिण की गंगा भी बोला जाता है तथा इसका वर्णन कई पुराणों में बार-बार आता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

3. मध्य प्रदेश में स्थित इंदिरा सागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?

A. यमुना

B. चंबल

C. नर्मदा

D. कृष्णा

Ans: C

Explanation: इंदिरा सागर बाँध मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर खण्डवा जिले में नर्मदानगर स्थान पर निर्मित बाँध है। यह एक बहूद्देशीय है। इस बाँध की नींव 23 अक्टूबर 1984 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

4. कर्नाटक में स्थित कृष्णाराजसागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?

A. कावेरी

B. गोदावरी

C. कृष्णा

D. महानदी

Ans: A

Explanation: कृष्णा राजा सागर बांध भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसकी योजना का कार्य व निर्माण एम. विश्‍वशरैया ने 1932 में शुरू किया था। इस बांध से कावेरी, हेमावती और लक्ष्मण तीर्थ नदियां आपस में मिलती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ताजे पानी की डॉल्फ़िन के लिए घर है?

A. गोदावरी

B. नर्मदा

C. गंगा

D. साबरमती

Ans: C

Explanation: गंगा डॉल्फ़िन तथा सिंधु नदी डॉल्फ़िन गंगा तथा सिंधु नदी में पाई जाने वाली मीठे पानी की डॉल्फ़िन की दो प्रजातियाँ हैं। ये भारत, बांग्लादेश, नेपाल तथा पाकिस्तान में पाई जाती हैं। गंगा नदी डॉल्फ़िन सभी देशों की नदियों के जल, मुख्यतः गंगा नदी में तथा सिंधु नदी डॉल्फ़िन, पाकिस्तान के सिंधु नदी के जल में पाई जाती हैं। इसलिए, C सही विकल्प है।

पृथ्वी के जल विज्ञान (भूगोल) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. अजमेर निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

A. लूणी

B. गंगा

C. तीस्ता

D. ब्यास

Ans:  A

Explanation: अजमेर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। यह अरावली पर्वतमाला के पर्वतीय क्षेत्र में बसा है जिसके दक्षिण-पश्चिम में लूणी नदी व पूर्वी हिस्से में बनास की सहायक नदियाँ बहती हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।

7. अइज़ोल निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?

A. मेघना

B. त्लावंग नदी

C. ह्वांग हो

D. इरावदी

Ans: B

Explanation: अइज़ोल भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी है। यह त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है। इसलिए, B सही विकल्प है।

8. अलकनंदा और भागीरथी किस स्थान पर में संगम करती हैं और फिर सम्मिलित जल-धारा गंगा नदी के नाम से आगे प्रवाहित होती है?

A. देवप्रयाग

B. इलाहाबाद

C. हरिद्वार

D. ऋषिकेश

Ans: A

Explanation: भागीरथी नदी और अलकनन्दा नदी देव प्रयाग में संगम करती हैं यहाँ से यह सम्मिलित जल-धारा गंगा नदी के नाम से आगे प्रवाहित होती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से कौन सा महासागर में सबसे प्रचुर मात्रा में विघटित आयन है?

A. क्लोरीन

B. ब्रोमीन

C. पोटेशियम

D. कैल्शियम

Ans: A

Explanation:  महासागर के जल के लवण में प्रमुख लवणों की औसत मात्रा इस प्रकार पाई जाती है: सोडियम क्लोराइड (77.6 %); मैग्नीशियम क्लोराइड (10.88 %); कैल्सियम सल्फेट (3.60%); कैल्सियम कार्बोनेट (3.4 %); पोटैशियम सल्फेट (2.46%); मैग्नीशियम ब्रोमाइड (0.22%)। इसलिए, A सही विकल्प है।

10. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

A. नील

B. गंगा

C. ह्वांग हो

D. ब्रह्मपुत्र

Ans: B

Explanation: गंगा नदी की कुल लंबाई 2,525 किलोमीटर (1569 मील) है। नए निष्कर्षों के अनुसार ब्रह्मपुत्र की कुल लंबाई 3,848 किलोमीटर (पहले की लंबाई 2,900 किलोमीटर थी) । हालांकि, ब्रह्मपुत्र भारत के भीतर केवल 916 किलोमीटर की दूरी पर बहती है। इसलिए, B सही विकल्प है।

भारत के प्रमुख अंतर्राज्‍जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News