भारत की नदियों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट II

Jan 14, 2019, 12:28 IST

भारत नदियों का देश है और यहाँ की नदियों का आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहाँ चार नदी प्रणालियाँ है (अपवाह तंत्र) हैं। इस लेख में हमने भारत की नदियों पर आधारित सेट II में 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on Rivers of India Set II HN
GK Questions and Answers on Rivers of India Set II HN

भारत नदियों का देश है और यहाँ की नदियों का आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहाँ चार नदी प्रणालियाँ है (अपवाह तंत्र) हैं। उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं।

1. निम्नलिखित में से किस गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी को कालिंदजा अथवा कालिंदी कहा जाता है?

A. यमुना

B. गोमती

C. सोन

D. दामोदर

Ans: A

Explanation: यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यमुना का उद्गम स्थान हिमालय के उत्तर-पश्चिम में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को कालिंदजा अथवा कालिंदी कहा जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में किस नदी का उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है तथा इसको दक्षिण गंगा भी कहा जाता है?

A. गोदावरी नदी

B. नर्मदा नदी

C. सारावती नदी

D. ताप्ती नदी

Ans: A

Explanation: गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भारत की एक प्रायद्वीपीय नदी है?

A. गंगा नदी

B. सिन्धु नदी

C. महानदी

D. ब्रहमपुत्र नदी

Ans: C

Explanation: महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है। महानदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ है। उपरोक्त नदियों में यही एक भारत की एक प्रायद्वीपीय नदी है। इसलिए, C सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित में से कौन सी नदी गंगा नदी की वितरक नदी नहीं है?

A. हुगली नदी

B. पद्मा नदी

C. पसुर नदी

D. यमुना नदी

Ans: D

Explanation: यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है। इसलिए, D सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी एस्तुअरी बनाती है?

A. कावेरी नदी

B. नर्मदा नदी

C. महानदी

D. कृष्णा नदी

Ans: B

Explanation: नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है और भारतीय उपमहाद्वीप की लंबी नदियों में से एक है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में एस्तुअरी बनाते हुए अरब सागर में विलीन हो जाती है। इसलिए, B सही विकल्प है।

भारत की नदियाँ पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट I

6. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की एकमात्र नदी है जो विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतश्रेणियों के सीमाओं के बीच पश्चिम में चल रही एक घाटी से हो कर बहती है?

A. गोदावरी नदी

B. नर्मदा नदी

C. सरवती नदी

D. ताप्ती नदी

Ans: B

Explanation: नर्मदा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतश्रेणियों के पूर्वी संधिस्थल पर स्थित अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है। नदी पश्चिम की ओर सोनमुद से बहती हुई, एक चट्टान से नीचे गिरती हुई कपिलधारा नाम की एक जलप्रपात बनाती है। आगे इस क्षेत्र से अरब सागर में अपनी मिलान तक, यह  उत्तर में विंध्य पट्टियों और दक्षिण में सतपुड़ा रेंज के बीच तीन संकीर्ण घाटियों में प्रवेश करती है। इसलिए, B सही विकल्प है।

7. राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (NW1) किस नदी पर स्थित है?

A. गंगा नदी

B. महानदी

C. बराक नदी

D. नर्मदा नदी

Ans: A

Explanation: गंगा नदी से गुजरनेवाले 1680 किलोमीटर लंबे इलाहाबाद-हल्दिया जलमार्ग को भारत में राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-१ या राष्ट्रीय जलमार्ग 1 का दर्जा दिया गया है। गंगा नदी का प्रयोग नागरिक यातायात तथा भारवहन के लिए के लिए काफी समय से किया जाता रहा है। इस जलमार्ग पर स्थित प्रमुख शहर इलाहाबाद, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बाढ, मुंगेर, भागलपुर, फरक्का, कोलकाता तथा हल्दिया है। इसलिए, A सही विकल्प है।

8. हीराकुंड बांध किस नदी पर स्थित है?

A. मेघना नदी

B. महानदी

C. कृष्णा नदी

D. कावेरी नदी

Ans: B

Explanation: हीराकुण्ड बाँध ओडीसा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है। यह सम्बलपुर से 15 किमी दूर है। इस बाँध के पीछे विशाल जलाशय है। इसलिए, B सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भारत की एकमात्र अन्तर्वाही नदी हैं जो पश्चिमोत्तर भारत के राजस्थान राज्य अजमेर के निकट अरावली श्रेणी की नाग पहाड़ी के पश्चिमी ढलानों में उद्गम, जहां इसे सागरमती के नाम से जाना जाता है?

A. लूनी नदी

B. घग्गर नदी

C. हकरा नदी

D. उपरोक्त सभी

Ans: A

Explanation: लूनी नदी भारत की एकमात्र अन्तर्वाही नदी हैं। यह नदी पश्चिमोत्तर भारत के राजस्थान राज्य अजमेर के निकट अरावली श्रेणी की नाग पहाड़ी के पश्चिमी ढलानों में उद्गम, जहां इसे सागरमती के नाम से जाना जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौन सी नदी राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी है और इसका उद्गम स्थल जानापाव की पहाडी (मध्य प्रदेश)है?

A. लूनी नदी

B. घग्गर नदी

C. हकरा नदी

D. चम्बल नदी

Ans: D

Explanation: चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह एक बारहमासी नदी है। इसका उद्गम स्थल जानापाव की पहाडी (मध्य प्रदेश) है। इसलिए, D सही विकल्प है।

भारत के प्रमुख अंतर्राज्‍जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News