ब्रह्मांड में लगभग 100 अरब या उससे भी ज्यादा मंदकिनी (Galaxy) हैं और आकाशगंगा या मिल्की वे या क्षीरमार्ग या मन्दाकिनी हमारी गैलेक्सी को कहते हैं, जिसमें हमारा सौर मण्डल स्थित है। इस मंडल में सारे खगोलीय पिंड एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं।
1. निम्नलिखित ग्रहों में से कौन सा सबसे ज्यादा प्राकृतिक उपग्रह है?
A. बृहस्पति ग्रह
B. शनि ग्रह
C. यूरेनस या अरुण ग्रह
D. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
Ans: A
Explanation: बृहस्पति ग्रह, सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह गैसों और तरल पदार्थों से बना हुआ है। इसके 67 प्राकृतिक उपग्रह हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।
2. निम्नलिखित में से कौन सा दूसरा ग्रह है जिसके पास प्राकृतिक उपग्रह की संख्या सबसे ज्यादा है?
A. बृहस्पति ग्रह
B. शनि ग्रह
C. यूरेनस या अरुण ग्रह
D. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
Ans: B
Explanation: शनि ग्रह, सूर्य से छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं। इसके 62 प्राकृतिक उपग्रह हैं। इसलिए, B सही विकल्प है।
3. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह कुइपर बेल्ट में स्थित है और ब्रह्माण्ड में पांचवा ऐसा ग्रह है जिसके पास प्राकृतिक उपग्रहों की संख्या ज्यादा है?
A. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
B. यूरेनस या अरुण ग्रह
C. यम या प्लूटो ग्रह
D. मंगल ग्रह
Ans: C
Explanation: यम या प्लूटो ग्रह, सौर मण्डल का दुसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है। इसको कभी सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता था, लेकिन अब इसे सौर मण्डल के बाहरी काइपर घेरे की सब से बड़ी खगोलीय पिंड माना जाता है। यह ब्रह्माण्ड में पांचवा ऐसा ग्रह है जिसके पास प्राकृतिक उपग्रहों की संख्या ज्यादा है। इसलिए, C सही विकल्प है।
5. घटते क्रम में ग्रहों को उनके प्राकृतिक उपग्रह की संख्या के अनुसार व्यवस्थित करें?
A. एरीस
B. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
C. हौमा ग्रह
D. यूरेनस या अरुण ग्रह
Code:
A. d-b-c-a
B. d-c-b-a
C. a-b-c-d
D. d-a-b-c
Ans: A
Explanation: क्रम नीचे दिया गया है:
यूरेनस या अरुण ग्रह -27 (प्राकृतिक उपग्रह की संख्या)
नेप्च्यून या वरुण ग्रह- 14 (प्राकृतिक उपग्रह की संख्या)
हौमा ग्रह -2 (प्राकृतिक उपग्रह की संख्या)
एरीस -1 (प्राकृतिक उपग्रह की संख्या)
इसलिए, A सही विकल्प है।
रोबोटिक अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. निम्नलिखित में से किस ग्रह की वजह से यम या प्लूटो, ग्रह के रूप में अपनी स्थिति खो दिया था?
A. एरिस
B. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
C. मकेमैक
D. यूरेनस या अरुण ग्रह
Ans: C
Explanation: मकेमैक, एक बौना ग्रह है और 31 मार्च, 2005 को माइकल ई ब्राउन की अगुआई वाली एक टीम द्वारा खोजा गया था। यह उन निकायों में से एक है जिसने प्लूटो को ग्रह के रूप में अपनी स्थिति खोने का कारण बना दिया है। इसलिए, C सही विकल्प है।
7. निम्नलिखित का मिलान करे:
Set I
a. यम या प्लूटो ग्रह
b. मंगल ग्रह
c. हौमा
d. एरिस
Set II
1. माइक ब्राउन के नेतृत्व में पालोमर वेधशाला की टीम (Palomar Observatory-based team led by Mike Brown)
2. यूएस पालोमर वेधशाला- कैल्टेक के माइक ब्राउन (Mike Brown of Caltech- US Palomar Observatory)
3. रोमन युद्ध देवता के नाम पर नामित
4. क्लाइड टॉम्बोघ (Clyde Tombaugh)
Code:
a b c d
A. 1 2 3 4
B. 4 3 2 1
C. 2 4 3 1
D. 4 1 3 2
Ans: B
Explanation: सही मिलान नीचे दिया गया है-
यम या प्लूटो ग्रह- क्लाइड टॉम्बोघ (Clyde Tombaugh)
मंगल ग्रह -रोमन युद्ध देवता के नाम पर नामित
हौमा- यूएस पालोमर वेधशाला- कैल्टेक के माइक ब्राउन (Mike Brown of Caltech- US Palomar Observatory)
एरिस- माइक ब्राउन के नेतृत्व में पालोमर वेधशाला की टीम (Palomar Observatory-based team led by Mike Brown)
इसलिए, B सही विकल्प है।
8. निम्नलिखित में किस बौना ग्रह की खोज माइकल ई. ब्राउन की अगुवाई वाली एक टीम ने की थी?
A. एरिस
B. यम या प्लूटो ग्रह
C. हौमा ग्रह
D. मकेमैक
Ans: D
Explanation: मकेमैक, एक बौना ग्रह है और 31 मार्च, 2005 को माइकल ई ब्राउन की अगुआई वाली एक टीम द्वारा खोजा गया था। यह उन निकायों में से एक है जिसने प्लूटो को ग्रह के रूप में अपनी स्थिति खोने का कारण बना दिया है। इसलिए, D सही विकल्प है।
9. इनमें से कौन सा सूर्य से तीसरा ग्रह है और केवल यही ऐसा ग्रह है जिसके वायुमंडल में ऑक्सीजन है तथा पानी के महासागर है?
A. पृथ्वी
B. मंगल ग्रह
C. शुक्र ग्रह
D. बृहस्पति ग्रह
Ans: A
Explanation: पृथ्वी, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन है क्योंकी इसके वायुमंडल में ऑक्सीजन है तथा पानी के महासागर है। इसलिए, A सही विकल्प है।
10. निम्नलिखित में से किस ग्रह का व्यास चौथा सबसे बड़ा है, सौर मंडल का घना विशाल ग्रह है और इसके पास 14 प्राकृतिक उपग्रह हैं?
A. नेप्च्यून या वरुण ग्रह
B. यूरेनस या अरुण ग्रह
C. बृहस्पति
D. मंगल ग्रह
Ans: A
Explanation: हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ नेप्च्यून या वरुण है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। इसके पास 14 प्राकृतिक उपग्रह हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation