भारत के किस गांव को कहा जाता है ‘Green Village’, जानें

Aug 26, 2023, 11:38 IST

भारत में वर्तमान में सात लाख से अधिक गांव हैं। प्रत्येक गांव की अपनी खासियत है, जिससे गांव को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलती है। क्या आपको पता है कि भारत में एक गांव ऐसा भी है, जिसे ‘Green Village’ भी कहा जाता है। भारत का यह गांव अपने हरे-भरे मैदानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां की खूबसूरती भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस अनोखे गांव के बारे में जानेंगे। 

भारत का हरा गांव
भारत का हरा गांव

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। इसके साथ ही भारत अपने विभिन्न गांवों के लिए प्रसिद्ध है। भारत एक कृषि प्रधान है, जहां हर गावों में आपको प्रमुख रूप से खेती मिल जाएगी। इस खेती से जहां लोगों को पेट भरता है, वहीं दूसरी तरफ देश के आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलती है।

आपने भारत के अलग-अलग गांवों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक गांव ऐसा भी है, जिसे ‘Green Village’ भी कहा जाता है। भारत का यह गांव अपने हरे-भरे मैदानों व इनकी खूबसूरती के लिए पूरे  भारत में प्रसिद्ध है।

यही वजह है कि लोग इस गांव में घूमने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचते हैं। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस गांव के बारे में जानेंगे। 



किस गांव को कहा जाता है ‘Green Village’

भारत में वैसे तो अलग-अलग गांव की अपनी खासियत है। हालांकि, इन सभी गांवों के बीच एक गांव ऐसा भी है, जो अपनी सबसे अलग पहचान रखता है। आपको बता दें कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में शामिल नागालैंड में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खोनोमा गांव को हरियाली से भरा गांव भी कहा जाता है।

 

क्यों कहा जाता है ‘Green Village’

अब सवाल यह है कि आखिर इस गांव को ही ‘Green Village’ क्यों कहा जाता है, जबकि भारत में कई हरे-भरे गांव हैं। आपको बता दें कि पहले यह गांव शिकार के लिए जाना जाता था, जहां जंगली जानवरों का शिकार हुआ करता था।

हालांकि, बाद में सरकार द्वारा यहां पर 1998 में Khonoma Nature Conservation and Tragopan Sanctuary को बनाया गया, जिसके बाद यहां पर शिकार पर रोक लगी और हरियाली को बढ़ावा मिला। इससे यहां रहने वाले लोगों का जीवनस्तर भी बदला। वर्तमान में यहां पर करीब 500 घर हैं, जिनमें करीब 2 हजार लोगों की आबादी रहती है। 

 

प्रसिद्ध है खोनोमा वार

इस गांव की खोनोमा वार भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल, यहां रहने वाले लोगों को पसंद नहीं था कि अंग्रेजी अफसर उनके लोगों को मजदूर बनाकर काम करें। ऐसे में यहां के एक नेता ने कुछ ब्रिटिश सैनिकों को गांव में लाए और उन पर कर लगाया।

इसके बाद सेना और स्थानीय लोगों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें स्थानीय नेता और कुछ ब्रिटिश लोग भी मारे गए। इसके बाद अंग्रेजों ने इस गांव को सीज कर दिया था। हालांकि, बाद में यहां पर एक शांति समझौता भी किया गया। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News