Happy Holi 2024: भारत के इन सात राज्यों में होली के अलग-अलग रंग , पढ़ें

Mar 25, 2024, 11:05 IST

Happy Holi 2024: होली यानि कि रंगों का त्योहार है, जो कि हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाते हैं और होली की मस्ती में घुल-मिल जाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार विशेष त्योहार है, जिसका इंतजार पूरे वर्ष किया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि होली को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कौन-से हैं ये नाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

भारत में होली के प्रकार
भारत में होली के प्रकार

Happy Holi 2024: होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। यह वह दिन होता है, जब लोग एक दूसरे के गिले-शिकवे दूर कर गुलाल-अबीर के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं। रंगों का यह उत्सव हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि जिसे हम होली के नाम से जानते हैं, उसे भारत के सात राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कौन-से हैं ये नाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ेंः

फागुवा

बिहार राज्य में होली को फागुवा के नाम से जाना जाता है। यहां होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन के बाद होली उत्सव शुरू हो जाता है। साथ ही लोग होली की मस्ती में डूब जाते हैं।

दोल-जात्रा

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में होली को दोल-जात्रा के रूप में भी जाना जाता है। यहां होली के पर्व पर दोल-जात्रा उत्सव मनाया जाता है, जिसे हम बसंत उत्सव के रूप में भी जानते हैं। इस पर्व को शांतिनिकेतन से रबिंद्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किया गया था। 

रंगपंचमी

महाराष्ट्र राज्य में होली के पांचवे दिन रंगपंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाने के साथ पानी की होली खेलते हैं। यह उत्सव यहां पर बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

मंजल कुली

मंजल कुली उत्सव केरल में मनाया जाता है, जो कि हल्दी के स्नान के रूप में भी जाना जाता है। यह उत्सव यहां पर मंदिरों में खेला जाता है, जो कि चार दिनों तक चलता है। 

याओसांग

याओसांग उत्सव भारत के मणिपुर राज्य में खेला जाता है। यह उत्सव रंगों का उत्सव होता है, जो कि पूरे छह दिनों तक चलता है। 

होला मोहल्ला

होला मोहल्ला उत्सव पंजाब राज्य में खेला जाता है, जो कि पूरे तीन दिनों तक चलता है। यह उत्सव सिख समुदाय की वीरता को प्रदर्शित करता है, जिसमें घुड़सवारी और तलवारबाजी जैसे करतब होते हैं।

लठमार होली

भारत में लठमार होली बरसाने की प्रसिद्ध होली है, जहां पुरुषों द्वारा बचने के लिए ढाल का प्रयोग किया जाता है, जबकि महिलाओं द्वारा डंडे बरसाए जाते हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News