Hindi Diwas 2023: भारत में जब भी भाषाओं की बात होती है, तो हिंदी भाषा का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योंकि, यह सरल और सबल भी है। साथ ही देश का आधार है, जो कि भावनाओं को तराशने का काम करती है।
यह एक ऐसी भाषा है, जो कि भावनाओं से भरी है। ऐसे में इस भाषा को दिल की भाषा भी कहा जाता है, जिससे लोग अपनापन महसूस करते हैं। यह भाषा अपने आदर-सम्मान वाले भाव और शब्दों के लिए भी जानी जाती है।
पढ़ेंः भारत में कितने प्रतिशत लोग बोलते हैं हिंदी, जानें
ऐसे में आज भी भारत का एक बड़ा वर्ग हिंदी भाषा को बोलता, पढ़ता और सुनता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के अलावा भी कई देशों में हिंदी भाषा को बोला जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जानेंगे, जहां पर हिंदी भाषा लोगों की जुबान पर है।
भारत में कहां बोली जाती है सबसे अधिक हिंदी
भारत में यदि सबसे अधिक हिंदी बोले जाने वाली जगहों की बात करें, तो उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत में सबसे अधिक हिंदी बोली जाती है। यहां जम्मू-कश्मीर से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक हिंदी भाषा बोलने और पढ़ने वाले लोगों की संख्या अधिक है।
वहीं, राजस्थान में भी एक बड़ा वर्ग हिंदी भाषा बोलता और पढ़ता है। हालांकि, दक्षिण भारत में हिंदी बोलने और पढ़ने वाले लोगों की संख्या कम है।
भारत के अलावा किन देशों में बोली जाती है हिंदी भाषा
-पाकिस्तान
-श्रीलंका
-मालदीव
-थाईलैंड
-जापान
-जर्मनी
-चीन
-नेपाल
-भूटान
-म्यांमार
-बांग्लादेश
-न्यूजीलैंड
-इंडोनेशिया
-मॉरिशस
-दक्षिण अफ्रीका
-युगांडा
-यमन
-फिजी
-कनाडा
इस देश की राजभाषा है हिंदी
यह बात हम सभी जानते हैं कि हिंदी भाषा हमारे देश की राजभाषा है। भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में अनुच्छेद 343 में भारत की 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है, जिसमें हिंदी भाषा भी है। वहीं, एक देश ऐसा भी है, जहां हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण महासागर के मेलानेशिया के फिजी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया दिया गया है।
14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस
आपको बता दें कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन हिंदी भाषा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ हिंदी के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना उद्देश्य है। इस दिन कार्यालयों से लेकर स्कूल और कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation