Hindi Diwas 2023: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय हिंदी दिवस, जानें

Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा भारत की प्रमुख भाषा है, जो उत्तर भारत में अधिक बोली जाती है। इसके साथ ही हिंदी बोलने और समझने वाले लोगों की संख्या भी भारत में अधिक है। यही वजह है कि हिंदी भाषा को देश की प्रमुख भाषा भी कहा जाता है। वहीं, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी मनाया जाता है, जिसे हम राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी कहते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर 14 सितंबर को ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

Sep 13, 2023, 13:51 IST
हिंदी दिवस 2023
हिंदी दिवस 2023

Hindi Diwas 2023: भारत में हिंदी भाषा का विशेष महत्व है। उत्तर भारत में प्रमुख रूप से हिंदी भाषा बोली और समझी जाती है। देश में -जब भी प्रमुख भाषा की जिक्र होता है, तो उसमें हिंदी का जिक्र जरूर होता है, क्योंकि देश का एक बड़ा वर्ग हिंदी से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही संस्कृत और हिंदी भाषा को कई शब्दों का जनक भी कहा जाता है। 

 

पढ़ेंः Hindi Diwas Quiz 2023: क्या आप जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़े इन आसान सवालों का जावाब, देखें क्विज

हालांकि, इसमें भी दो राय नहीं है कि हिंदी भाषा के कई शब्दों को दूसरी भाषाओं से लिया गया है। भारत में हिंदी भाषा का महत्व देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में भी मनाते हैं, जिसे राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी कहा जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि आखिर 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस 

एक लंबे संघर्ष के बाद जब देश आजाद हुआ, तो देश में भाषाओं पर भी मंथन किया गया। इसके बाद देश की माृतभाषा कही जाने वाली हिंदी को एक आदर्श स्वरूप देने का निर्णय हुआ। मंथन के बाद 14 सितंबर,1949 को भारत की संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिंदी भारत की राजभाषा होगी।

वहीं, 14 सितंबर, 1953 से हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। यहां पर एक तथ्य यह भी है कि 14 सितंबर को ही राजेंद्र सिंह का जन्मदिवस भी आता है, जिन्होंने हिंदी को राजभाषा बनाने के लिए काफी मशक्कत की थी। ऐसे में 14 सितंबर का दिन ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में चुना गया। 

 

हिंदी के साथ जोड़ी गई अन्य भाषाएं

साल 1949 में जब भारतीय संविधान में अनुच्छेद 343 में हिंदी को राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई, तो भारत के अन्य क्षेत्रों में अन्य भाषा बोलने वाले लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। ऐसे में संविधान की आठवी अनुसूची में 21 अन्य भाषाओं को भी जगह दी गई, जिससे बाद हमारे संविधान में कुल 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है।

हिंदी दिवस के मौके पर हर साल पूरे एक सप्ताह हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में हिंदी दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

पढ़ेंः भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आधिकारिक भाषाएं

पढ़ेंः भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े प्रश्न-उत्तर



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News